IPL 2026: रिटेंशन से पहले मुंबई इंडियंस ने खेला बड़ा दांव, शार्दुल ठाकुर को इतने करोड़ में किया ट्रेड

Published : Nov 13, 2025, 06:21 PM IST
shardul thakur mumbai indians

सार

Shardul Thakur: आईपीएल 2026 रिटेंशन से पहले शार्दुल ठाकुर मुंबई इंडियंस के हो चुके हैं। ट्रेड के जरिए उन्हें लखनऊ सुपर जेंट्स से खरीदा। वो आईपीएल में तीसरी बार ट्रेड हुए हैं। इससे पहले 2023 में केकेआर ने ट्रेड किया था। 

Shardul Thakur Joins Mumbai Indians: आईपीएल 2026 रिटेंशन से पहले एक बड़ा ट्रेड हो गया है। भारतीय ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को मुंबई इंडियंस ने 2 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल कर लिया है। गुरुवार को एमआई फ्रेंचाइजी ने उन्हें अपनी टीम में शामिल करने की ऑफिशियल पुष्टि भी कर दी है। पिछले 2 दिनों से खबरें चल रही थीं, कि शार्दुल को मुंबई वाले खरीद सकते हैं। पिछले सीजन वो लखनऊ सुपर जाइंट्स के लिए खेल रहे थे। वहीं, उनकी जगह इंडियंस में आते ही अर्जुन तेंदुलकर पर तलवार लटक गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अर्जुन को एलएसजी अपने साथ जोड़ेगी। अभी उनका आधिकारिक अपडेट नहीं आया है।

तीसरी बार आईपीएल में ट्रेड हुए शार्दुल ठाकुर

शार्दुल ठाकुर ने मुंबई इंडियंस में जगह बनाकर तीसरी बार ट्रेड होने वाले खिलाड़ी बने हैं। इससे पहले साल 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स ने उन्हें ट्रेड के जरिए अपनी टीम में शामिल किया था। उसके बाद 2023 में वो कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा बतौर ट्रेड भी खिलाड़ी के तौर पर बने थे। अब 2025 में तीसरी बार वो ट्रेड होकर मुंबई में गए हैं। उनका आईपीएल करियर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। कई बार टीमों ने उन्हें अंदर और बाहर किया है।

और पढ़ें- IPL Trade: ट्रेड के बदले रवींद्र जडेजा ने रखी बड़ी शर्त, क्या राजस्थान रॉयल्स पूरी करेगी ख्वाइश?

शार्दुल ठाकुर का आईपीएल करियर कैसा है?

दाएं हाथ के ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर के आईपीएल करियर पर नजर डालें, तो बल्लेबाजी करते हुए 105 मैचों की 42 इनिंग्स में 325 रन बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 68 रन है। उनके बल्ले से केवल 1 अर्धशतक निकला है। उनका स्ट्राइक रेट 139.48 है। वहीं, गेंदबाजी पर नजर डालें, तो 105 मैचों की 102 इनिंग्स में 9.40 की इकोनॉमी से 107 विकेट लिए हैं। उनका बेस्ट बॉलिंग फिगर 4-34 है। 3 बार 5 विकेट हॉल वो अपने नाम कर चुके हैं।

जडेजा और संजू सैमसन अभी भी नहीं हुए ट्रेड

संजू सैमसन और रवींद्र जडेजा के बीच चल रही ट्रेडिंग डील अभी भी ऑफिशियल नहीं हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चेन्नई सुपर किंग्स संजू को लेना चाह रही है, उसके बदले में जडेजा और सैम करन को देना होगा। कई जगह बातें हो रही हैं, कि दोनों टीमों ने डील भी पक्की कर ली है। अब देखना होगा, कि कब इसकी अधिकारिक पुष्टि होती है।

और पढ़ें- CSK में रहकर रवींद्र जडेजा ने कितने करोड़ रुपए छापे हैं? जानें कुल 10 सीजन की कमाई

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

IPL Flashback: 2020 सीजन के 5 सबसे महंगे खिलाड़ी कौन थे?
IND vs SA 3rd ODI: विराट कोहली एक और इतिहास रचने के करीब, इस बार बाबर आजम का टूटेगा घमंड