प्यार में धोखा, टीम इंडिया से ड्रॉप... किसी मोटिवेशन से कम नहीं है धवन की जिंदगी

Published : Dec 05, 2024, 08:00 AM ISTUpdated : Dec 05, 2024, 09:09 AM IST
Shikhar Dhawan

सार

शिखर धवन ने टीम इंडिया के लिए कई अहम मैचों में बड़ा योगदान दिया है। एक मध्यम वर्ग परिवार से ताल्लुक रखने वाले इस पूर्व खिलाड़ी का जीवन संघर्ष से भरा रहा है। बाएं हाथ का यह बल्लेबाज जिंदादिली की मिसाल पेश करता है। 

Shikhar Dhawan Birthday: क्रिकेट केवल गेंद और बल्ले ही नहीं बल्कि मेंटालिटी का पाठ भी हमें पढ़ाती है। यह खेल मैदान में जरूर खेला जाता है, लेकिन इसमें असल में लड़ाई मेंटल स्ट्रैंथ की होती है। जिस बल्लेबाज ने गेंदबाज के दिमाग को पढ़ लिया उसकी जीत तय मानी जाती है। एक खिलाड़ी को वर्कलोड मैनेजमेंट और पर्सनल स्पेस के बीच बैलेंस रखना पड़ता है। एक समय टीम इंडिया के धुआंधार ओपनर के रूप में अपने नाम बनाने वाले शिखर धवन की कहानी कुछ ऐसा ही है।

आज 39 वर्ष के हो चुके शिखर धवन ने भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया हो, लेकिन उनके करियर उन्होंने जो हासिल किया, वह सबको सीखना चाहिए। धवन को पहले बीवी से तलाक मिला उसके बाद बच्चे से भी वह दूर हो गए, लेकिन इसके बावजूद भी उन्होंने जिंदा दिल्ली की मिसाल पेश की है। चलिए आज हम आपको इस लेख में धवन से जुड़ी कुछ बातों को बताएंगे, जो किसी मोटिवेशन से काम नहीं है।

लो स्तर से शुरू हुई थी धवन की जिंदगी?

एक मिडिल क्लास परिवार से ताल्लुक रखने वाले शिखर धवन की जिंदगी उतार-चढ़ाव जैसी रही है। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने घरेलू क्रिकेट में कड़ी मेहनत की और अपनी काबिलियत को सबके सामने रखा। दिल्ली के लिए खेलने वाले इस बल्लेबाज ने कई बड़े कारनामे किए। धवन ने साल 2010 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था। धवन के द्वारा की गई मेहनत हमें यह मोटिवेशन देता है, कि हरेक इंसान की जिंदगी लो स्तर से ही शुरू होती है।

कैसे पहुंचे फर्श से अर्श पर?

शिखर धवन ने जब टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की की, उस समय एक से बढ़कर एक बड़े क्रिकेटर इस रेस में शामिल थे। ऐसे में उनको अपनी जगह स्थापित करने के लिए अच्छा प्रदर्शन करना था। लेकिन कहते हैं कि जब किस्मत खराब हो, तो कुछ भी हो सकता है और शिखर धवन के साथ ऐसा ही हुआ। धवन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच में बिना कोई रन बनाए ही आउट हो गए। फ्लॉप होने के बावजूद भी शिखर धवन लगातार मेहनत करते रहे और 3 साल बाद उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में वापसी की। धवन ने टेस्ट डेब्यू में 187 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर सबको चौंका दिया। इसके बाद वह पीछे मुड़कर नहीं देखे और कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम की है।

 

 

जिंदादिली की मिसाल पेश करते हैं धवन

शिखर धवन को अपनी पर्सनल लाइफ में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है, लेकिन उसके बावजूद भी उनके चेहरे की मुस्कुराहट नहीं जाती है। धवन को अक्सर अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हंसते हुए रील बनाते हुए देखा जाता है क्योंकि एक मोटिवेशन से काम नहीं है। अपनी इसी जिंदादिली के कारण धवन ने लोगों को काफी मोटिवेट किया है।

यह भी पढ़ें:

Ajit Agarkar Birthday: सचिन के किस बात ने पलटी थी अगरकर की किस्मत? जानें वह पल

यशस्वी की नजरें सचिन, सहवाग जैसे दिग्गजों के रिकॉर्ड पर... रचेंगे इतिहास!

 

 

PREV

Recommended Stories

Who Won Yesterday's IPL Match, 15th May 2026: LSG vs CSK कल का मैच कौन जीता? IPL 59वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 16 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानें पूरा शेड्यूल