
Shikhar Dhawan Birthday: टीम इंडिया के पूर्व ओपनर शिखर धवन 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन के पावन अवसर पर उन्हें फैंस जमकर बधाइयां दे रहे हैं। धवन क्रिकेट तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे और टी20i) से संन्यास ले चुके हैं। 24 अगस्त 2024 को उन्होंने क्रिकेट को अलविदा कह दिया। उसके बाद आईपीएल में भी खेलने से मना किया। अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर वो काफी सुर्खियों में रहते हैं। उन्हें उनकी नई गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ इंस्टाग्राम पर अक्सर फोटो और वीडियो शेयर करते देखा जाता है। चलिए हम आपको बताते हैं, कि उनके पास कुल कितने करोड़ की संपत्ति है...
इंटरनेशनल क्रिकेट से भले ही शिखर धवन ने संन्यास का ऐलान कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी कुल नेटवर्थ 125 करोड़ रुपए के आसपास बताई जाती है। संन्यास के बाद वह ब्रांड एंडोर्समेंट से हरेक महीने लाखों रुपए की कमाई करते हैं। देखा जाए, तो उनकी कमाई का सबसे मुख्य जरिया आईपीएल भी रहा है। लंबे समय तक खेलकर वो काफी सारे पैसों की कमाई कर सकते हैं।
साल 2008 में दिल्ली कैपिटल्स ने शिखर धवन को 12 लाख रुपए खरीदा था। पिछले साल तक पंजाब किंग्स से उन्होंने 8 करोड़ 25 लाख रुपए खरीदा था। 2014 से लेकर 2017 तक हैदराबाद ने धवन को हरेक सीजन 12 करोड़ 50 लाख रुपए दिए थे। कुल मिलाकर आईपीएल से शिखर की कमाई देखा जाए, तो वो 91 करोड़ 80 लाख रुपए है।
और पढ़ें- गब्बर को फिर सताई बेटे की याद, कहा- काश तुम यहां होते तो…
शिखर धवन के पास देश और विदेशी में कई करोड़ रुपए की संपत्ति है। उनके पास दिल्ली और मुंबई में आलीशान घर है। उसके अलावा 2015 में उन्होंने करीब 730,000 डॉलर खर्च करते हुए एक आलीशान बंगला ऑस्ट्रेलिया में खरीदा था। भारतीय रुपए में उस घर की कीमत 7 करोड़ रुपए के करीब है। गुरुग्राम में उन्होंने 69 करोड़ रुपए का घर लिया है।
बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ब्रांड एंडोर्समेंट से भी काफी रुपए कमाते हैं। वह जियो, निरोलिक पेंट्स, लेज, ओप्पो, बोट, आईएमजी रिलायंस, वी स्टार जैसी कंपनियों के मालिक हैं।
और पढ़ें- प्यार में धोखा, टीम इंडिया से ड्रॉप... किसी मोटिवेशन से कम नहीं है धवन की जिंदगी