
Yuzvendra Chahal Wedding Joke: भारतीय टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल भले ही फील्ड से दूर है, लेकिन सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। चाहे उनकी एक्स वाइफ हो या रुमर्ड गर्लफ्रेंड हो या वो खुद हो सोशल मीडिया पर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। अब उनके सुर्खियों में बने रहने की वजह उनकी शादी है। जी हां, शिखर धवन के साथ उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शिखर धवन उनकी शादी करवाने की बात कह रहे हैं लेकिन इसमें ट्विस्ट भी आ गया, क्योंकि शिखर धवन पहले खुद अपनी शादी करना चाहते हैं। आइए आपको दिखाते हैं उनका ये फनी वीडियो...
इंस्टाग्राम पर युजवेंद्र चहल ने अपने ऑफिशियल पेज पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में शिखर धवन और युजवेंद्र चहल एक रील क्रिएट करते हुए नजर आ रहे हैं। इसमें चहल धवन से पूछते हैं पापा मेरी शादी, इस पर धवन कहते हैं तेरी भी करवा देंगे लेकिन पहले मेरी तो हो जाए। ये रही तेरी तीसरी मम्मी और वो कोई और नहीं बल्कि शिखर धवन की गर्लफ्रेंड सोफी शाइन है। सोशल मीडिया पर शिखर धवन और युजवेंद्र चहल का ही फनी वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और हजारों लोग इसे लाइक कर चुके हैं।
और पढ़ें- London में Love या बस Coincidence? चहल-महवश की सिंगल फोटो गेम पर फैंस का गहराया शक
गब्बर को फिर सताई बेटे की याद, कहा- काश तुम यहां होते तो...
शिखर धवन और युजवेंद्र चहल की ये क्यूट मस्ती फैंस को खूब पसंद आ रही है। एक यूजर ने कमेंट किया कि जीवन में भले ही कितनी परेशानी चल रही हो, उन परेशानियों को साइड में करके मस्ती करना इन दोनों से सीखो। इसी तरह से कई यूजर्स ने इस पर फनी इमोजी भी बनाई। पर्सनल लाइफ की बात की जाए, तो धवन ने साल 2023 में अपनी वाइफ आयशा मुखर्जी को डिवोर्स दिया। उसके बाद से वो अपने बेटे से भी दूर है। हालांकि, उनकी लाइफ में सोफी शाइन की एंट्री हुई है। वहीं, यूजी चहल ने इसी साल अपनी वाइफ धनश्री वर्मा को डिवोर्स दिया और उनका नाम आरजे महवश के साथ जोड़ा जा रहा है। हालांकि, चहल की वाइफ राइज एंड फॉल शो में उन पर कई गंभीर आरोप भी लगा रही हैं।