World Cup Final: 66 रन बनाने वाले के एल राहुल पर क्यों भड़का पाकिस्तान का पूर्व क्रिकेटर

Published : Nov 20, 2023, 08:14 AM ISTUpdated : Nov 20, 2023, 09:18 AM IST
kl rahul

सार

वनडे वर्ल्डकप 2023 के फाइनल मैच में भारतीय टीम की बल्लेबाजी बेहद धीमी रही जिसकी आलोचना की जा रही है। भारतीय कमेंटेटर्स ने भी यह बात कही कि केएल राहुल को पार्ट टाइम बॉलर्स के खिलाफ रन बनाने चाहिए थे। 

KL Rahul World Cup Final. वनडे विश्वकप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हराकर ट्रॉफी जीत ली है। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी की और 240 रनों पर ही सिमट गई। भारत की पारी जमाने के चक्कर में मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज केएल राहुल ने 107 गेंदें खेली और 66 रन बनाकर आउट हो गए। उनकी इस पारी पर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब मलिक ने प्रतिक्रिया दी है और बैटर के अप्रोच की आलोचना की है।

शोएब मलिक ने की केएल राहुल की आलोचना

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की स्लो पिच पर भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने 107 गेंद खेलकर 66 रन बनाए। केएल राहुल ने जितने डॉट बॉल खेले, उतने रन बने होते तो मैच का रिजल्ट कुछ और ही होता। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब मलिक ने भी केएल के धीमे एप्रोच की आलोचना की है। मलिक ने कहा कि जिस वक्त केएल राहुल धीमा खेल रहे थे, उसी वक्त पैट कमिंस ने अपने पार्ट टाइम बॉलर्स का बखूबी इस्तेमाल कर लिया और ऑस्ट्रेलिया का मोमेंटम बन गया। विराट कोहली और राहुल के बीच 88 गेंद पर 50 रन की पार्टनरशिप हुई लेकिन इनके विकेट गिरने के बाद भारत ने लास्ट के 5 विकेट सिर्फ 37 रनों पर गंवा दिए। यहीं से भारत की हार की स्क्रिप्ट तैयार हो गई।

ऑस्ट्रेलियाई बॉलर्स ने प्लानिंग के साथ की गेंदबाजी

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी की जमकर तारीफ की और कहा कि उन्होंने पूरी प्लानिंग के साथ बॉलिंग की। सही लाइन लेंथ पर गेंदबाजी की और किसी भी बल्लेबाज को रन नहीं बनाने दिया। कुछ अच्छे शॉट्स लगे तो मैदान पर फिल्डर्स ने गजब की चुस्ती से बाउंड्री बचाई। क्रिकेट एक्सपर्ट्स की मानें तो कंगारू टीम ने कम से कम 40 रन सिर्फ फिल्डिंग से बचाए। इसके बाद भारत के खिलाड़ियों के डॉट बॉल को जोड़ दें तो करीब 20 ओवर तो ऑस्ट्रेलिया ने ऐसे ही कम कर दिए। यह भारत की हार का सबसे बड़ा कारण बन गया।

यह भी पढ़ें

शाहरूख खान बने टीम इंडिया के जबरा फैन, देश के खिलाड़ियों की शान में कही सबसे बड़ी बात

 

 

PREV

Recommended Stories

IND vs NZ 2nd ODI Live Streaming: मोबाइल, लैपटॉप और टीवी पर फ्री में कैसे देखें मैच? जानें पूरा तरीका
IND vs NZ Weather Report: दूसरे वनडे पर मंडराया बारिश का खतरा, क्या फिर लागू होगा DLS नियम?