शुभमन गिल को अभिषेक शर्मा के पापा ने क्यों दिए ₹5000? सामने आई पूरी कहानी

Published : Sep 08, 2026, 08:15 AM IST
Shubman Gill Rs 5000 Reward by Abhishek Sharma Father

सार

Shubman Gill Rs 5000 Reward: शुभमन गिल की एक फोटो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसमें अभिषेक शर्मा के पापा उन्हें 5000 रुपए देते नजर आ रहे हैं। आइए आपको बताते हैं इस फोटो के बारे में...

Sher-e-Punjab T20 League: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल इन दिनों शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में फाजिल्का फाल्कन्स की ओर से खेलते हुए नजर आ रहे हैं। इस बीच लुधियाना लायंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले के बाद कुछ ऐसा देखने को मिला, जिसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। दरअसल, इस मुकाबले में शुभमन गिल को अभिषेक शर्मा के पिता राजकुमार शर्मा ने ₹5000 रुपए दिए। लेकिन सिर्फ 5000 क्यों, आइए जानते हैं...

अभिषेक शर्मा के पिता ने शुभमन गिल को क्यों दिए ₹5000?

फाजिल्का फाल्कन्स और लुधियाना लायंस के बीच खेले गए मुकाबले में शुभमन गिल की शानदार बल्लेबाजी के बाद उन्हें टूर्नामेंट की ओर से ₹5000 की पुरस्कार राशि मिली। अभिषेक शर्मा के पिता राजकुमार शर्मा ने यह इनाम अपने हाथों से शुभमन गिल को दिया। इसके बाद दोनों की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। गिल को सम्मानित किए जाने का यह अंदाज क्रिकेट फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया।

और पढे़ं- कितने अमीर है भारत के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल, जानें-

मुकाबले की बात करें तो फाजिल्का फाल्कन्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए। जवाब में लुधियाना लायंस की टीम 169 रन ही बना सकी। इस तरह फाजिल्का फाल्कन्स ने रोमांचक मुकाबला महज 1 रन से अपने नाम कर लिया।

दूसरे मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने शुभमन गिल को किया आउट

शेर-ए-पंजाब टी20 लीग के 17वें मुकाबले में शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा आमने-सामने नजर आए। अभिषेक शर्मा अमृतसर सुरमा की ओर से मैदान पर उतरे, जबकि शुभमन गिल फाजिल्का फाल्कन्स का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। इस मुकाबले में जब अभिषेक शर्मा गेंदबाजी करने आए, तो शुभमन गिल ने उनकी गेंदों पर लगातार दो छक्के और एक चौका जड़ दिया। हालांकि, अगली ही गेंद पर अभिषेक शर्मा ने गिल को आउट कर दिया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। शुभमन गिल ने इस मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 35 गेंदों में 67 रन बनाए। हालांकि, उनकी टीम को जीत नहीं मिल सकी। फाजिल्का फाल्कन्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 191 रन बनाए थे। जवाब में अमृतसर सुरमा की टीम ने 195 रन बनाकर मुकाबला 4 विकेट से अपने नाम कर लिया। इस तरह एक मुकाबले में शुभमन गिल को सम्मानित करने वाले अभिषेक शर्मा के पिता राजकुमार शर्मा दूसरे मुकाबले में अपने बेटे अभिषेक और गिल की मैदान पर दिलचस्प टक्कर के भी गवाह बने।

शुभमन गिल को लेकर सर्च किए जाने वाले सवाल

1. शुभमन गिल को ₹5000 किसने दिए?

शुभमन गिल को ₹5000 का इनाम अभिषेक शर्मा के पिता राजकुमार शर्मा ने दिया।

2. शुभमन गिल ने लुधियाना लायंस के खिलाफ कितने रन बनाए?

उन्होंने 21 गेंदों में 40 रन बनाए, जिसमें चार चौके और एक छक्का शामिल था।

3. अभिषेक शर्मा ने शुभमन गिल को कब आउट किया?

दूसरे मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने गेंदबाजी करते हुए गिल को आउट किया। गिल ने उस मैच में 35 गेंदों में 67 रन बनाए।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Asian Games 2026: 3 अक्टूबर को बन सकता है खास संयोग, भारत के दो देशों में होंगे 2 मैच
पिछली बार ट्रॉफी के बिना मनाया था जश्न, अब महिला एशिया कप में फिर होगा ऐसा? जानें पूरा मामला