'आई लव यू...' शुभमन गिल को किस लड़की से मिला प्रपोजल? लाइव मैच हुआ हंगामा

Published : Oct 11, 2025, 07:48 PM IST
Shubman Gill received proposal

सार

IND vs WI Test: दिल्ली टेस्ट में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपनी बढ़त पूरी तरह से मजबूत कर ली है। दूसरे दिन का खेल भी भारत के नाम रहा। शुभमन गिल शतक लगाकर फैंस के बीच चर्चा में आ गए हैं। उन्हें प्रपोजल भी मिला है। 

IND vs WI 2nd Test Delhi: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम इंडिया इस मुकाबले पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। पहले बल्लेबाजी करती हुई टीम इंडिया 5 विकेट खोकर 518 बनाकर पारी घोषित कर दी। शुभमन गिल ने शानदार शतक लगाया। जवाब में दूसरे दिन खेल समाप्त होने तक वेस्टइंडीज का स्कोर 141/4 हो चुका है। लेकिन, माहौल उस समय बन गया जब गिल को भरे मैदान पर प्रपोजल मिल गया। देखते ही देखते एक मिस्ट्री गर्ल सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

गिल के प्यार में पागल हुई यह मिस्ट्री गर्ल

टीम इंडिया की पहली पारी में शुभमन गिल और यशस्वी जयसवाल अच्छी पार्टनरशिप कर रहे थे। दोनों कमाल की बल्लेबाजी कर रहे थे, कि इस दौरान कैमरामैन ने दर्शक दीर्घा में एंट्री मारी। जैसे ही कैमरे का फॉक्स फैंस के बीच गया, इस समय एक मिस्त्री गर्ल ने सभी का ध्यान खींच लिया। उस लड़की ने अपने हाथों में एक पोस्टर रखा था, जिसमें 'I Love you Shubman Gill' लिखा था। इसे देखते ही स्टेडियम में मौजूद दशकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी और सभी हंसने लगे। उसके बाद इस गर्लफ्रेंड की तस्वीर सोशल मीडिया पर आग की तरफ फैल गई।

और पढ़ें- IND vs WI: दूसरे दिन का खेल भी टीम इंडिया के नाम, वेस्टइंडीज पर फिर मंडराया बड़ी हार का खतरा

WTC में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बने गिल

दूसरे दिन का खेल पूरी तरह से भारतीय कप्तान शुभमन गिल के नाम रहा, जिन्होंने 129* रनों की शानदार पारी खेल कर कई बड़े रिकॉर्ड बना दिए। गिल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया और अब उनके नाम 10 सेंचुरी हो चुकी है। साल 2025 अब तक गिल के लिए बेहद शानदार रहा है।

2025 में सबसे ज्यादा शतक जड़कर की कोहली की बराबरी

इसके अलावा बताओ और कप्तान भी गिल ने टेस्ट क्रिकेट में एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी की है। उन्होंने एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा टेस्ट शतक बनाने के मामले में विराट कोहली की बराबरी कर ली है। उनके नाम कुल 5 शतक अब तक दर्ज हो चुके हैं। यही कारनामा विराट कोहली ने साल 2017-18 में करके दिखाया था और 5 सेंचुरी मारी थी। अगले मैच में गिल ने यदि शतक लगाया, तो कोहली का रिकॉर्ड भी टूट जाएगा।

और पढ़ें- IND vs WI: शुभमन गिल ने शतक जड़कर बना डाले 3 बड़े रिकॉर्ड, रोहित शर्मा को भी नहीं छोड़ा

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

इस वूमेन क्रिकेटर ने किंग कोहली को शादी के लिए किया था प्रपोज!
IND vs SA 3rd ODI: रोहित शर्मा नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने से 1 कदम दूर, पीछे हो जाएंगे सचिन तेंदुलकर