SL vs NZ 1st Test Match: श्रीलंका की हार से भारत की WTC फाइनल की राह आसान, कीवियों ने आखिरी गेंद पर जीता रोमांचक मैच

Published : Mar 13, 2023, 02:27 PM IST
SL vs NZ 1st Test Match

सार

न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच हुए पहले टेस्ट मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने रोमांचक जीत दर्ज की। लेकिन उनके इस जीत से भारत को बड़ा फायदा हुआ।

स्पोर्ट्स डेस्क : वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की रेस लगातार जारी एक तरफ जहां भारत और ऑस्ट्रेलिया के मैच बीच 4 मैचों की टेस्ट सीरीज का अंतिम मुकाबला खेला जा रहा है, तो वहीं न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच भी पहला टेस्ट मैच हुआ। क्राइस्टचर्च में हुए इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने रोमांचक जीत दर्ज की और अंतिम बॉल पर मैच अपने पक्ष में किया।

ऐसा रहा मैच का हाल

न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच हुए पहले टेस्ट मैच में श्रीलंका ने पहली पारी में 355 रन बनाए। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम ने पहली पारी में 373 रन बनाए। दूसरी पारी में श्रीलंका की टीम ने 302 रन बनाए और कीवियों को 285 रनों का लक्ष्य दिया। दूसरी पारी में जीत के लिए न्यूजीलैंड को 1 ओवर में 8 रन की जरूरत थी और उनके पास तीन विकेट शेष भी थे, लेकिन यह रन चेज जितना इजी नजर आ रहा था उतना था नहीं। दरअसल, इस ओवर में न्यूजीलैंड को आखिरी बॉल पर सफलता मिली।

6 बॉलों का रोमांच

आखिरी ओवर में श्रीलंका की ओर से असिथा फर्नांडो बॉलिंग करने आए। उन्होंने अपनी पहली दो गेंदों पर 3 रन दिए। इसके बाद तीसरी गेंद पर मैट हेनरी रनआउट हो गए। अब अगली 3 गेंदों पर 5 रन चाहिए थे। इसके बाद चौथी गेंद पर न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने चौका जड़ा और अपनी टीम की मुश्किलें थोड़ी आसान कर दी। इसके बाद आखिरी 2 बॉल पर 1 रन बनाने थे, लेकिन 5वीं बॉल डॉट हो गई। इसके बाद 1 बॉल पर 1 रन चाहिए था, तो केन विलियमसन ने लेग बाई के लिए 1 रन हासिल किया अपनी टीम को जीत दिलाई।

कीवियों की जीत से भारत को बड़ा फायदा

दूसरी ओर न्यूजीलैंड की जीत से भारत को बड़ा फायदा हुआ है। दरअसल, श्रीलंका को डब्ल्यूटीसी फाइनल की रेस में बने रहने के लिए यह मैच जीतना बहुत जरूरी था, लेकिन इसका उलट ही हुआ। श्रीलंका न्यूजीलैंड से हार गई। इसके साथ ही भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की फाइनल की रेस में श्रीलंका से आगे निकल गया है। बता दें कि यह क्राइस्टचर्च में ये तीसरा सबसे सफल रन चेज रहा।

और पढ़ें- Women IPL 2023: मुंबई इंडियंस की शानदार जीत, यूपी वॉरियर्स को 8 विकेट से रौंदा

आखिर विराट कोहली के लॉकेट में क्या है? बड़ी पारियां खेलने के बाद चूमना बना आदत, किसके साथ कनेक्शन-5 PHOTOS

PREV

Recommended Stories

IPL 2026 ऑक्शन में सबसे महंगे बिकने वाले टॉप-10 खिलाड़ी
IPL Auction 2026: सभी 10 टीमों के सोल्ड, अनसोल्ड और रिटेन किए प्लेयर्स की पूरी लिस्ट