Women IPL 2023: मुंबई इंडियंस की शानदार जीत, यूपी वॉरियर्स को 8 विकेट से रौंदा

Published : Mar 13, 2023, 09:13 AM IST
Women Indian premier league 2023 Mumbai Indians vs up warriors

सार

वूमेन आईपीएल 2023 में रविवार को लीग का दसवां मुकाबला महिला यूपी वॉरियर्स और मुंबई इंडियंस के बीच हुआ। जिसमें महिला मुंबई इंडियंस टीम ने शानदार जीत दर्ज की।

स्पोर्ट्स डेस्क: इस समय वूमेन प्रीमीयर लीग 2023 के मुकाबले खेले जा रहे हैं। जिसमें दुनियाभर की महिला क्रिकेटर शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। इस कड़ी में रविवार को मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स की महिला क्रिकेटरों के बीच शानदार मुकाबला खेला गया। यह मैच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में हुआ। जिसमें मुंबई इंडियंस ने आठ विकेट से शानदार जीत दर्ज की।

ऐसा रहा मैच का हाल

मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स के बीच हुए मुकाबले की बात की जाए, तो पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूपी वॉरियर्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए। इसमें कप्तान और विकेटकीपर हेली ने 58 रनों की शानदार पारी खेली और इसमें 4 चौके और एक छक्का लगाया। उनके साथ बल्लेबाज तहलिया मैकग्राथ ने भी 37 बोलों में 9 चौकों की मदद से 50 रन बनाए। इस पारी में मुंबई इंडियंस की ओर से सायका इशाक ने 3 विकेट चटकाए। वहीं अमेलिया केर ने दो विकेट और हेले मैथ्यूज ने 1 विकेट अपने नाम किया।

मुंबई इंडियंस की शानदार पारी

दूसरी ओर मुंबई इंडियंस की टीम बल्लेबाजी करने उतरी और महज 2 विकेट के नुकसान पर 17.3 ओवर में 164 रन बनाकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। इसमें कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 53 रनों की नाबाद पारी खेली। जिसमें 4 चौके और एक छक्का उनके बल्ले से निकला और उन्हें मैन ऑफ द मैच का खिताब भी मिला। इसके अलावा नेट साइवर-ब्रंट ने 45 रन और यास्तिका भाटिया ने 42 रनों की पारी खेली और अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई। यूपी वॉरियर्स की ओर से राजेश्वरी गायकवाड़ ने एक विकेट और सोफी एक्लेस्टोन ने 1 विकेट चटकाए।

और पढ़ें- आईपीएल में होगा ऐसी ग्लैमरस हसीना का दीदार, मुंबई इंडियंस का खिलाड़ी हुआ प्यार में गिरफ्तार- 5 PHOTOS

PREV

Recommended Stories

T20 World Cup 2026: 40+ उम्र-20 साल जैसी फिटनेस, T20 वर्ल्ड कप 2026 में गदर मचाएंगे 5 धुरंधर!
टी20 वर्ल्ड कप में टुकटुक की रफ्तार से शतक लगाने वाले 5 बल्लेबाज