शेफ बन गया टीम इंडिया का स्टार ओपनर, दुनिया को खिलाएंगे हेल्दी खाना, वीडियो शेयर कर कही दिल की बात

Published : Mar 12, 2023, 02:02 PM IST
shikhar dhawan

सार

टीम इंडिया के स्टार ओपनर रहे शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने क्रिकेट को अलविदा तो नहीं कहा है लेकिन रिटायरमेंट की तैयारी शुरू कर दी है। 37 साल के शिखर धवन आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए खेल रहे हैं। 

Shikhar Dhawan. टीम इंडिया में गब्बर के नाम से मशहूर शिखर धवन कुछ न कुछ नया करने में विश्वास रखते हैं और सोशल मीडिया पर शानदार रील्स से लोगों का मनोरंजन भी करते हैं। बल्लेबाजी के साथ धवन का हुनर खास है और अब सचमुच में कुछ नया करने जा रहे हैं। जी हां, धवन अब दुनिया को हेल्दी पकवान परोसेंगे क्योंकि वे शेफ के नये अवतार में नजर आ रहे हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है और अपने नए काम की जानकारी फैंस के सामने रखी है।

धवन का वीडियो हुआ शेयर

इंस्टाग्राम पर शिखर धवन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है कि जिसमें वे शेफ बने हुए हैं। क्रिकेट जर्सी की जगह वे शेफ के ड्रेस में लोगों से कह रहे हैं कि क्या आपको पसंद है हेल्दी फूड। अगर हां तो हम आ रहे हैं आपके सामने वह खाना परोसने। शिखर का यह नया अंदाज उनके फैंस को खूब भा रहा है और लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। फैंस उन्हें बधाइयां भी दे रहे हैं।

 

 

दुबई में धवन ने खोला कैफे

शिखर धवन ने दुबई में द फ्लाइंग कैच के नाम से एक कैफे खोला है। इस कैफे की खासियत यह है कि यहां खिलाड़ियों के खाने की तरह हेल्दी खाना परोसा जाएगा। शिखर धवन वीडियो में कहते दिख रहे हैं कि अगर आपको हेल्दी खाना पसंद है तो इंतजार किस बात का है। आइए और हमारे जायके का आनंद उठाइए। वहीं दूसरी तरफ यह कयास लगाए जा रहे हैं कि 37 साल के धवन जल्द ही क्रिकेट को अलविदा कह सकते और पूरी तरह से कैफे बिजनेस में हाथ आजमा सकते हैं।

आईपीएल 2023 में करेंगे कप्तानी

शिखर धवन इस वक्त टीम इंडिया से दूर हैं और उन्होंने अपना आखिरी वनडे मैच 2022 में खेला था। 2022 में धवन ने कई सीरीज में कप्तानी भी की लेकिन इस वक्त वे टीम में शामिल नहीं हैं। जबकि आईपीएल 2023 में वे पंजाब किंग्स की टीम की कप्तानी करेंगे। यह उनके करियर का संभवतः आखिरी आईपीएल हो सकता है।

यह भी पढ़ें

कौन है गुजरात खेमें में दहशत फैलाने वाली मेरिजेन केप? साथी खिलाड़ी से की है शादी, साउथ अफ्रीकी टीम की स्टार प्लेयर

PREV

Recommended Stories

First Super Over in IPL 2026: सुपर ओवर में KKR ने मारी बाजी, रिंकू सिंह का धमाका-शमी का छक्का
Who Won Yesterday's IPL Match, 26th April 2026: KKR vs LSG, CSK vs GT कल का मैच कौन जीता? IPL 37-38वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच