Smriti Mandhana Creates History: अनोखा रिकॉर्ड बना दुनिया की दूसरी बल्लेबाज बनी स्मृति मंधाना

Published : Dec 22, 2025, 03:46 PM IST
Smriti Mandhana's Cricketing Journey

सार

स्मृति मंधाना T20 में 4,000 रन बनाने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। वह सबसे तेजी से (148 पारियों में) इस मुकाम तक पहुंचने वाली खिलाड़ी भी हैं। यह उपलब्धि उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ T20 मैच में हासिल की।

नई दिल्ली: स्मृति मंधाना T20 में 4,000 रन पूरे करने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं। रविवार को श्रीलंका के खिलाफ पहले T20 में मंधाना 25 रन बनाकर आउट हुईं। इसी दौरान वह 4000 रन के क्लब में शामिल हो गईं। मंधाना दुनिया की दूसरी ऐसी खिलाड़ी हैं जिन्होंने 4000 रन पूरे किए हैं। उनसे पहले न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स यह कारनामा कर चुकी हैं। स्मृति मंधाना ने सबसे तेजी से 4,000 रन पूरे किए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि 154 मैचों की 148 पारियों में हासिल की। स्मृति के नाम एक शतक और 31 अर्धशतक हैं। उनका सबसे बड़ा स्कोर 112 रन है।

सूजी ने 174 पारियों में 4716 रन बनाए हैं। इसमें एक शतक और 28 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सबसे बड़ा स्कोर नाबाद 124 रन है। इस मामले में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर तीसरे स्थान पर हैं। कौर ने 163 पारियों में 3669 रन बनाए हैं। इसमें एक शतक और 14 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सबसे बड़ा स्कोर 103 रन है।

14.4 ओवर में ही भारत की वुमन ब्रिगेड ने हासिल कर लिया मुकाम

वहीं, श्रीलंका के खिलाफ पहले T20 में भारत ने 8 विकेट से जीत हासिल की थी। विशाखापत्तनम में हुए इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 6 विकेट पर 121 रन बनाए। 43 गेंदों में 39 रन बनाने वाली विश्मी गुणारत्ने श्रीलंका की टॉप स्कोरर रहीं। भारत के लिए क्रांति गौत, दीप्ति शर्मा और श्री चरणी ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में भारत ने 14.4 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। 44 गेंदों पर 68 रन बनाकर नाबाद रहीं जेमिमा रोड्रिग्स ने भारत को आसान जीत दिलाई। इस जीत के साथ ही भारत ने पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 11 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच? जानिए पूरा शेड्यूल
Who Won Yesterday's IPL Match, 10th April 2026: RR vs RCB कल का मैच कौन जीता? IPL 16वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच