स्मृति मंधाना इतिहास रचने से सिर्फ 81 रन दूर, साउथ अफ्रीका के खिलाफ होगा जबरदस्त मौका

Published : Oct 07, 2025, 08:56 PM IST
Smriti Mandhana near big Record

सार

Smriti Mandhana New record: साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में स्मृति मंधाना के पास एक नया इतिहास रचने का शानदार अवसर है। इस मैच में 81 रन बनाते ही वो ऐसा करने वाली दूसरी भारतीय महिला बल्लेबाज बन जाएंगी। 

Smriti Mandhana near big Record: स्मृति मंधाना के पास साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में एक नया इतिहास रचने का सुनहरा मौका होगा। 9 अक्टूबर गुरुवार को जब आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2025 में भारतीय महिला टीम और साउथ अफ्रीका महिला टीम के बीच मुकाबला होगा, तो उसमें स्मृति की बल्लेबाजी पर सभी फैंस की निगाहें होंगी। इस मुकाबले में स्मृति के पास वो मुकाम हासिल करने का मौका होगा, जिसे आज तक सिर्फ एक भारतीय महिला बल्लेबाज ने किया है। अगर साउथ अफ्रीका के खिलाफ इनका बल्ला चलता है, तो भारतीय क्रिकेट के लिए नया इतिहास रचेंगी।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ स्मृति मंधाना इतिहास रचने के करीब

वर्तमान में भारत की सबसे सफल महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना ने 109 वनडे मुकाबले खेले हैं। इस दौरान 109 इनिंग्स में 47.53 की औसत से 4896 रन बनाए हैं। स्मृति 5000 रनों के आंकड़े को छूने से सिर्फ 81 रनों की दूरी पर खड़ी हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में यदि उनके बल्ले से एक शानदार पारी निकल जाती है, तो वह आसानी से इस बड़े मुकाम को हासिल कर लेंगी। ऐसा करते ही वह भारत के लिए दूसरी सबसे सफल महिला बल्लेबाज बन जाएंगी।

भारत के लिए ODi में 5 हजार रन बनाने वाली महिला बल्लेबाज कौन हैं?

भारतीय महिला टीम के लिए वनडे में 5000 रन बनाने का रिकॉर्ड सिर्फ एक ही बल्लेबाज के नाम दर्ज है और उनका नाम मिताली राज है। पूर्व भारतीय महिला ने 234 वनडे मैचों की 211 इनिंग में 7805 रन बनाए हैं। उनका करियर औसत 50.70 का रहा है। मिताली के बल्ले से 7 सेंचुरी और 64 हाफ सेंचुरी भी निकली है। सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 125 रन रहा है। मिताली एकमात्र भारतीय महिला बल्लेबाज हैं, जिन्होंने वनडे में 5 हजार रनों का आंकड़ा पार किया है।

और पढ़ें- Women World Cup 2025: भारतीय महिला टीम को फाइनल में पहुंचने के लिए कितने मुकाबले जीतने होंगे?

महिला वर्ल्ड कप 2025 में स्मृति मंधाना की खराब शुरुआत

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मुकाबले की वनडे सीरीज में 300 रन बनाने वाली स्मृति मंधाना का बल्ला आईसीसी महिला वनडे विश्व कप 2025 में अब तक शांत रहा है। श्रीलंका के खिलाफ पहले मुकाबले में वह केवल आठ रन बनाकर आउट हो गईं, जबकि पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में उनके बल्ले से केवल 23 रन निकले। टीम इंडिया के लिए उनके फार्म में वापस आना बेहद जरूरी है। हालांकि स्मृति के पास वापसी करने की पूरी काबिलियत है।

और पढ़ें- Top 5 ICC Womens ODI Batters: आईसीसी ODI रैंकिंग में दुनिया की टॉप-5 महिला बल्लेबाज

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

IND vs SA 3rd ODI: रोहित शर्मा नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने से 1 कदम दूर, पीछे हो जाएंगे सचिन तेंदुलकर
IND vs SA 3rd ODI Pitch Report: वाइजैग में बल्ले का दिखेरा शोर या गेंदबाज ढाएंगे कहर?