Top 5 ICC Womens ODI Batters: आईसीसी ODI रैंकिंग में दुनिया की टॉप-5 महिला बल्लेबाज

Published : Oct 07, 2025, 07:44 PM IST
Top 5 ICC Womens ODI Batters

सार

Top 5 ICC Womens ODI Batters: देश में इस समय आईसीसी महिला वनडे विश्व कप 2025 चल रहा है। यहां हम आपको उन पांच बल्लेबाजों से मिलाने जा रहे हैं, जो इस समय आईसीसी महिला वनडे बैटिंग रैंकिंग में विराजमान हैं। सूची में ऑस्ट्रेलिया के दो खिलाड़ी का नाम है। 

Top 5 Womens ODI Batters: आईसीसी महिला वनडे विश्व कप 2025 भारत और श्रीलंका में खेला जा रहा है। इस दौरान दुनिया भर की महिला क्रिकेटर्स मैदान में अपना जलवा बिखेर रही हैं। 30 सितंबर से शुरू हुआ क्रिकेट का यह महाकुंभ 2 नवंबर तक चलने वाला है। ऐसे में कई ऐसी महिला खिलाड़ी होंगी, जो बल्ले और गेंद से कमाल करेंगी। भारत की स्मृति मंधाना से लेकर ऑस्ट्रेलिया की एशले गार्डनर जैसी बड़ी क्रिकेटर्स बल्ले से धूम मचाती दिखेंगी। इसी बीच आज हम आपको उन पांच महिला खिलाड़ियों बल्लेबाज से मिलाएंगे, जिन्होंने आईसीसी महिला वनडे बैटिंग रैंकिंग में टॉप 5 में जगह बना रखी हैं।

स्मृति मंधाना (भारत)

आईसीसी महिला वनडे रैंकिंग में इस समय नंबर वन पर भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना का नाम है। स्मृति के बल्ले का जादू इस समय क्रिकेट के मैदान पर जमकर बोल रहा है। भारत के लिए सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाली स्मृति मंधाना आईसीसी टेबल में 791 अंकों के साथ सबसे आगे हैं। स्मृति भारत के लिए 110 मैचों में 47.30 की औसत से 4919 रन बना चुकी हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 13 शतक निकले हैं। उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 136 रन है।

नट साइबर-ब्रंट (इंग्लैंड)

इंग्लैंड महिला टीम की होनहार खिलाड़ी नट साइबर ब्रंट आईसीसी महिला वनडे बैटिंग रैंकिंग में नंबर दो पर विराजमान हैं। उनके कुल 731 अंक हैं। ब्रंट ने इंग्लैंड के लिए 122 वनडे मुकाबले में 46.50 की औसत से 4092 रन बनाए हैं। उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 148 रन है। इसके अलावा उनके बल्ले से 9 सेंचुरी और 25 हाफ सेंचुरी निकली है। वनडे क्रिकेट में उनका स्ट्राइक रेट भी करीब 100 के आसपास है।

और पढ़ें- ICC Women’s World Cup 2025: इंग्लैंड vs बांग्लादेश वूमेन, क्या इंग्लिश टीम फिर करेगी क्लीन बोल्ड?

बेथ मूनी (ऑस्ट्रेलिया)

बेथ मूनी ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की सबसे प्रभावशाली बल्लेबाजों में से एक हैं। 713 अंकों के साथ आईसीसी महिला वनडे बैटिंग रैंकिंग में तीसरे नंबर पर विराजमान हैं। इस खिलाड़ी ने कई बार अपनी टीम को अकेले दम पर बल्लेबाजी करके मुकाबले जीताए हैं। मूनी ने 87 वनडे मैचों में 49.09 की औसत और 88.10 की स्ट्राइक रेट से 2798 रन बनाए हैं। इसके अलावा उनके बल्ले से 4 शतक और 19 अर्धशतक आए हैं। उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 138 रन है।

ताजमिन ब्रिट्स (साउथ अफ्रीका)

साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट की सबसे धाकड़ बल्लेबाज ताजमिन ब्रिट्स इस सूची में चौथे नंबर पर आती हैं, जिनके आईसीसी महिला वनडे बैटिंग रैंकिंग में 706 अंक हैं। अपनी टीम के लिए इस खिलाड़ी ने कई बड़े योगदान दिए हैं। इसके अलावा इनका हालिया फॉर्म भी बहुत कमाल का है। उन्होंने 41 वनडे मैचों में 39.10 की औसत से 1525 रन बनाए हैं और 7 शतक उनके नाम दर्ज हैं। इसके अलावा उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 171 रन है।

एशले गार्डनर (ऑस्ट्रेलिया)

आईसीसी महिला वनडे बैटिंग रैंकिंग में पांचवें नंबर पर भी ऑस्ट्रेलिया की सबसे डेंजरस बल्लेबाज एशले गार्डनर का नाम है। इस बल्लेबाज के कुल 697 अंक हैं। गार्डनर का हालिया फॉर्म भी लाजवाब रहा है, इसके चलते उन्होंने तेजी से रैंकिंग में ऊपर की ओर जगह बनाई है। इस खिलाड़ी ने 81 वनडे मैचों में 30.66 की औसत से 1441 रन मारे हैं, जिसमें 2 शतक और 7 अर्धशतक शामिल हैं। इनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 115 रन है। सबसे खास बात यह है कि गार्डनर का स्ट्राइक रेट 109.08 का है।

और पढ़ें- Women World Cup 2025: भारतीय महिला टीम को फाइनल में पहुंचने के लिए कितने मुकाबले जीतने होंगे?

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

इस वूमेन क्रिकेटर ने किंग कोहली को शादी के लिए किया था प्रपोज!
IND vs SA 3rd ODI: रोहित शर्मा नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने से 1 कदम दूर, पीछे हो जाएंगे सचिन तेंदुलकर