Women World Cup 2025: भारतीय महिला टीम को फाइनल में पहुंचने के लिए कितने मुकाबले जीतने होंगे?

Published : Oct 07, 2025, 04:09 PM IST
ICC Women's ODI World Cup 2025

सार

Women World Cup 2025: हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला टीम ने विश्व कप 2025 में लाजवाब शुरुआत की है। अब तक 2 मुकाबले खेले गए हैं और दोनों में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की है। यहां तक बताएंगे, कि फाइनल का टिकट लेने के लिए कितने मैच जीतने होंगे। 

ICC Women's ODI World Cup 2025: भारतीय महिला टीम विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 में कमाल का प्रदर्शन कर रही हैं। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने अब तक दो मुकाबले खेले हैं और दोनों में शानदार जीत दर्ज की है। पहले मुकाबले में भारत ने श्रीलंका श्रीलंका को धूल चटाई, उसके बाद दूसरे में पाकिस्तान को बुरी तरह से रौंद डाला। लेकिन भारतीय कोरिया का सबसे कठिन परीक्षा अब होगा, क्योंकि उनके सामने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसी मजबूत टीमें होंगी। ऐसे में कई फैंस के मन में यह सवाल है, कि विमेंस टीम को फाइनल में जगह बनाने के लिए कितने मैच जीतने होंगे? आइए जानते हैं...

भारतीय महिला टीम अंक तालिका में कितने नंबर पर हैं?

हरमनप्रीत की भारतीय सेना क्रिकेट के मैदान पर जिस तरह से प्रदर्शन कर रही हैं, उसे देख ऐसा लगता है कि अब तक इस वर्ल्ड कप की दूसरी सबसे फेवरेट टीम है। अंक तालिका में भी 4 अंकों के साथ टीम इंडिया सबसे ऊपर है। भारत को अभी 6 और मुकाबला खेलने हैं, जिसमें साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज और बांग्लादेश की टीमें सामने होंगी। सभी टीम काफी मजबूत हैं। उनके सामने अगर भारत को जीत दर्ज करना है और फाइनल में जगह पक्की करनी है, तो सभी खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन करना जरूरी है।

और पढ़ें- ICC Women’s World Cup 2025: इंग्लैंड vs बांग्लादेश वूमेन, क्या इंग्लिश टीम फिर करेगी क्लीन बोल्ड?

कितने मुकाबले जीतकर टीम इंडिया कर सकती है क्वालीफाई?

आईसीसी महिला वनडे विश्व कप 2025 के फाइनल में जगह बनाने के लिए भारतीय महिला टीम को आने वाले सभी मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करना होगा। फिलहाल 4 अंकों के साथ टीम इंडिया सबसे आगे है, लेकिन उन्हें फाइनल का टिकट लेना है, तो कम से कम चार टीमों को और हराना होगा। यदि भारतीय छोरियां 6 में से 4 मुकाबले जीत जाती हैं, तो उनके 12 अंक हो जाएंगे। फाइनल में पहुंचने के लिए इतने अंक काफी हो सकते हैं। इसके अलावा रनरेट पर भी ध्यान रखना होगा, क्योंकि सेमीफाइनल नहीं खेला जाएगा। कुल 8 में से टॉप 2 टीमों को फाइनल में जगह मिलेगी।

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड भी फाइनल के लिए है मजबूत दावेदार

इंडिया के अलावा ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की महिला टीम भी फाइनल के लिए मजबूत दावेदार मानी जाती हैं। ऑस्ट्रेलिया के नाम 7 वनडे वर्ल्ड कप ट्रॉफी है, इसके अलावा वह डिफेंडिंग चैंपियन भी हैं। वहीं, इंग्लैंड ने भी 4 बार विश्व कप का खिताब अपने नाम किया है। इस आंकड़े से अंदाजा लगा सकते हैं, कि दोनों टीमें में कितनी डेंजरस हैं। भारत को फाइनल में जगह बनानी है और विश्व कप की पहली ट्रॉफी अपने नाम करनी है, तो इन दो टीमों के खिलाफ टॉप लेवल का प्रदर्शन करना होगा।

और पढ़ें- ICC Women's WC 2025: क्या है वो नियम, जिससे पाकिस्तानी बैटर मुनीबा अली को दिया गया रन आउट

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

IPL Flashback: 2020 सीजन के 5 सबसे महंगे खिलाड़ी कौन थे?
IND vs SA 3rd ODI: विराट कोहली एक और इतिहास रचने के करीब, इस बार बाबर आजम का टूटेगा घमंड