
Smriti Mandhana WPL Salary: भारतीय महिला टीम की स्टार क्रिकेटर स्मृति मंधाना इस समय विश्व की सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों से एक मानी जाती हैं। उनका हालिया फॉर्म लाजवाब रहा है। विमेंस वर्ल्ड कप 2025 में टीम इंडिया ने पहला खिताब अपने नाम किया, जिसमें उनके बल्ले से 9 इनिंग्स में 54.25 की औसत से 434 रन निकले। उन्होंने एक शतक भी जड़ा। इसके अलावा वो विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में आरसीबी की कप्तान हैं। उन्हें 2026 सीजन के लिए रिटेन भी किया गया है। एक बार इस टीम को चैंपियन बना चुकी हैं। इसी बीच आइए हम आपको बताते हैं, कि डब्ल्यूपीएल से उनकी कितनी कमाई होती है।
बाएं हाथ की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना का बल्ला विमेंस प्रीमियर लीग में भी चला है। पहले सीजन से वो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तान रही हैं। साल 2023 में जब पहली बार यह लीग खेला गया, तो उन्हें 3.4 करोड़ रुपए फ्रेंचाइजी की तरफ से दिए गए थे। वो डब्ल्यूपीएल इतिहास की सबसे महंगी खिलाड़ी भी हैं। उसके अगले 2 सीजन भी इतनी ही रकम में स्मृति को रिटेन किया गया, लेकिन आईपीएल 2026 में उनकी सैलरी बढ़ गई है। नए सीजन के लिए उन्हें 3.5 करोड़ रुपए मिले हैं। उन्हें टीम ने पहले ही रिटेन कर लिया है। अब तक कुल मिलाकर उनकी कमाई 137,000,000 करोड़ रुपए हुई है।
और पढ़ें- स्मृति मंधाना वर्ल्ड कप के पहले मैच में हुईं फ्लॉप, एक गलती से टीम को करवाया नुकसान
स्मृति मंधाना के WPL में रिकॉर्ड की बात करें, तो उन्होंने 2023 से लेकर 2025 तक 646 रन बनाए हैं। इस दौरान 26 इनिंग में उन्होंने बल्लेबाजी की हैं। उनके बल्ले से 4 अर्धशतक निकले हैं, जिसमें उनका हाइएस्ट व्यक्तिगत स्कोर 81 रन है। उनकी काबिलियत के हिसाब से आंकड़े कुछ कमाल के नहीं हैं, लेकिन अपनी कप्तानी में वो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को चैंपियन बना चुकी हैं। साल 2024 में उनकी टीम ने WPL का खिताब अपने नाम किया। वो मेंस और विमेंस फ्रेंचाइजी में ऐसा करने वाली पहली कप्तान बनी थीं।
विमेंस प्रिमियर लीग 2026 का ऑक्शन 27 नवम्बर को होने जा रहा है। इस बार का नीलामी नई दिल्ली में आयोजित होने वाला है। इसके लिए सभी टीमों ने अपने-अपने खिलाड़ियों को रिलीज और रिटेन कर लिया है। कई बड़े प्लेयर्स इस ऑक्शन में उतरने जा रही हैं। दीप्ति शर्मा और लॉरा वॉल्वर्ट के ऊपर बड़ा दांव लग सकता है, क्योंकि दोनों ने हाल ही में विमेंस वर्ल्ड कप 2025 में कमाल का प्रदर्शन किया था। दीप्ति प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनीं, जबकि लॉरा ने फाइनल में शतक लगाया था।
और पढ़ें- 1 मैच 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड..., स्मृति मंधाना ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बल्ले से मचाया तहलका