
Smriti Mandhana vs Harmanpreet Kaur in ODI: भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना इस समय क्रिकेट के मैदान पर सबसे ज्यादा चर्चित खिलाड़ी हैं। उन्होंने अपने दमदार प्रदर्शन से सबका दिल जीत रखा है। एक से बढ़कर एक बड़े रिकॉर्ड्स बनाती जा रही हैं। स्मृति के अलावा विमेंस टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर भी अपने प्रदर्शन से पूरे विश्व क्रिकेट में परचम लहरा रखी हैं। उन्होंने भी कप्तानी से लेकर अपनी बल्लेबाजी में सभी क्रिकेट फैंस को अपना दीवाना बना रखा है।
स्मृति और हरमनप्रीत दोनों ही महिला टीम इंडिया की आन बान और शान कही जाती हैं। दोनों 100 से ज्यादा ODI क्रिकेट खेल चुकी हैं। इस दौरान उनके बल्ले से जमकर रन बरसे हैं और कई बड़े रिकॉर्ड्स बनाए हैं। इसी बीच आईए हम आपको बताते हैं, कि 100 से ज्यादा ODI खेलने के बाद स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर में कौन सबसे आगे हैं। दोनों के आंकड़े क्रिकेट के मैदान पर लाजवाब रहा है।
बाएं हाथ की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने अब तक कुल 109 ODI मुकाबले खेली हैं। इस दौरान उन्होंने 47.53 की औसत से 4896 रन बना चुकी हैं। उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 136 है। स्मृति के बल्ले से 13 शतक और 32 अर्धशतक निकले हैं।
वहीं, हरमनप्रीत कौर की बात करें तो उन्होंने 153 ODI मुकाबले खेले हैं और इस दौरान उनके बल्ले से 37.23 की औसत से 4170 रन निकले हैं। उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 171* है। वहीं, 7 शतक और 20 अर्धशतक लगाया है।
आईसीसी महिला वनडे विश्व कप 2025 का आगाज भारत की धरती पर हो चुका है। हरमनप्रीत कौर भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हैं, जबकि स्मृति को उपकप्तान बनाया गया है। दोनों के ऊपर फैंस की नजरें होने वाली हैं। हालांकि, भारतीय टीम ने जीत के साथ टूर्नामेंट का शानदार आगाज किया है। पहले मुकाबले में श्रीलंका को 59 रनों से हराया। उस मैच में स्मृति और कौर दोनों का बल्ला नहीं चला है। लेकिन आने वाले मैचों में दोनों अच्छी पारी खेल सकती हैं।
और पढ़ें- ICC women's World Cup 2025: ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की टीम होगी आमने-सामने, अब तक ऐसा रहा रिकॉर्ड