Smriti Mandhana vs Virat Kohli: 108 मैचों के बाद कौन हैं वनडे क्रिकेट रेस में सबसे आगे?

Published : Sep 23, 2025, 08:09 PM IST
Smriti Mandhana vs Virat Kohli ODI

सार

Smriti vs Virat in ODI: वनडे क्रिकेज में स्मृति मंधाना और विराट कोहली ने टीम इंडिया के लिए बल्ले से काफी योगदान दिया है। दोनों ने मिलकर महिला और पुरुष क्रिकेट के लिए कई इतिहास बनाए हैं। यहां हम आपको बताएंगे, कि 108 मैचों के बाद कौन आगे है। 

Smriti Mandhana vs Virat Kohli Comparison: स्मृति मंधाना और विराट कोहली दोनों ही भारतीय क्रिकेट की आन-बान और शान कहे जाते हैं। इंडियन क्रिकेट के लिए इन दोनों बल्लेबाजों का योगदान अब तक बहुत बड़ा रहा है। स्मृति जहां महिला टीम के लिए अपना संपूर्ण समर्पण दे रही हैं, तो वहीं विराट मेंस क्रिकेट टीम के लिए कई इतिहास बना चुके हैं। दोनों में से किसी के खेल में कोई कमी नहीं है। यही कारण है कि आज दोनों का नाम विश्व क्रिकेट में पॉपुलर है। यहां हम आपको बताएंगे, कि 108 वनडे मैचों के बाद कौन सबसे आगे हैं।

स्मृति मंधाना का वनडे करियर अब तक कैसा रहा है?

दाएं हाथ की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए अब तक 108 वनडे मुकाबले खेल चुके हैं। इस दौरान उनके बल्ले और 4 हजार 888 रन बनाए हैं। स्मृति का बल्लेबाजी में औसत 47.92 का रहा है। वहीं, 89.93 की स्ट्राइक रेट से रन बना रही हैं। इस धाकड़ बल्लेबाज के नाम इस फॉर्मेट में कुल 13 शतक हैं, जो उन्हें सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली दुनिया की तीसरी महिला बल्लेबाज बनाता है। स्मृति का सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 136 है। इतना ही नहीं, उनके नाम 32 हाफ सेंचुरी भी दर्ज है। इसके अलावा स्मृति का हालिया फॉर्म बेहद ही कमाल का है। पिछले 2 वनडे मैचों में 2 शतक लगा चुकी हैं।

विराट कोहली का वनडे करियर 108 मैचों में कैसा रहा है?

टीम इंडिया के किंग विराट कोहली वैसे तो 302 वनडे मुकाबले खेल चुके हैं, लेकिन स्मृति के 108 से तुलना करें तो वो पीछे हैं। इस दौरान विराट ने अपने बल्ले से 4 हजार 378 रन बनाए हैं। इसके अलावा उनके नाम 14 शतक और 23 अर्धशतक दर्ज हैं। कोहली ने इतने मैचों में 48.64 की औसत और 86.41 की स्ट्राइक रेट दिखाई है। उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 183 रन है। रनों की तुलना में विराट फिलहाल स्मृति से पीछे हैं। लेकिन शतक, औसत और अर्धशतक में वो आगे हैं।

ये भी पढ़ें.. IND W vs AUS W: स्मृति मंधाना ने क्रिकेट जगत में मचाई सनसनी, जड़ा वनडे इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक

विराट कोहली और स्मृति मंधाना की उम्र में कितना अंतर है?

किंग विराट कोहली की उम्र 36 साल है। उनका जन्म 5 नवम्बर 1988 को हुआ था। वहीं, स्मृति मंधाना 29 साल की हैं और उनका जन्म 18 जुलाई 1996 को हुआ था। ऐसे में विराट उम्र में स्मृति से 7 साल बड़े हैं। ऐसे में उनका करियर भी लंबा रहा है। विराट टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, जबकि वनडे फॉर्मेट में टीम इंडिया के लिए खेल रहे हैं। स्मृति फिलहाल तीनों फॉर्मेट में खेल रही हैं।

ये भी पढ़ें.. लंदन में बेटे अकाय के साथ इस अंदाज में नजर आए विराट कोहली-अनुष्का शर्मा, देखें Photos

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

IPL Flashback: 2020 सीजन के 5 सबसे महंगे खिलाड़ी कौन थे?
IND vs SA 3rd ODI: विराट कोहली एक और इतिहास रचने के करीब, इस बार बाबर आजम का टूटेगा घमंड