SRH vs LSG: ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा के आतिशी पारी के सामने लखनऊ को मिली करारी हार, हैदराबाद ने 62 गेंद रहते 10 विकेट से जीता मैच

Published : May 08, 2024, 11:01 PM ISTUpdated : May 08, 2024, 11:07 PM IST
SRH vs LSG

सार

IPL में खेले गए आज बुधवार (8 मई) के मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने एकतरफा मैच में लखनऊ सुपरजाइंट्स को 10 विकेट से मात दे दी।

SRH vs LSG। IPL में खेले गए आज बुधवार (8 मई) के मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने एकतरफा मैच में लखनऊ सुपरजाइंट्स को 10 विकेट से मात दे दी। लखनऊ ने पहले बैटिंग करते हुए 165 रन सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया और हैदराबाद को 166 रन का लक्ष्य दिया। हालांकि, ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा के तूफान के आगे 166 का टारगेट भी बौना साबित हो गया और मात्र 9 ओवर 4 बॉल पर ही जीत हासिल कर लिया। इस तरह से पैट कमिंस की टीम ने 62 बॉल शेष रहते हुए IPL के इतिहास में सबसे कम ओवर में 150 से ज्यादा का स्कोर का पीछा करते हुए जीत हासिल किया।

ये भी पढ़ें: IPL 2024 DC Vs RR: दिल्ली ने राजस्थान को 20 रनों से हराया, प्लेऑफ के लिए अब रॉयल्स को एक मैच जीतना होगा

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मैच में लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। हालांकि, LSG के कप्तान केएल राहुल का फैसला उल्टा साबित और टीम ने पूरे 20 ओवर में मात्र 165 रन का स्कोर खड़ा कर पाने में कामयाब रही। लखनऊ की तरफ से आयुष बडोनी ने सबसे ज्यादा 55 रन बनाए। इसके अलावा निकोलस पूरन और केएल राहुल ने क्रमांश 48 और 29 रन का योगदान दिया। हैदराबाद की तरफ से तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने किफायती गेंदबाजी करते हुए अपने 4 ओवर के कोटे में मात्र 12 रन देकर 2 विकेट झटका।

ये भी पढ़ें: ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा भारतीय जमीन पर पहली बार बिखरेंगे जलवा, 27वीं राष्ट्रीय फेडरेशन कप एथलेटिक्स चैंपियनशिप में लेंगे भाग

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 20 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच? जानिए पूरा शेड्यूल
Who Won Yesterday's IPL Match, 19 May 2026: LSG vs RR कल का मैच कौन जीता? IPL 64वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच