जब महिला को देख छक्के जड़ने लगे श्रीकांत, गावस्कर ने लूटी महफील!

Published : Dec 15, 2024, 05:30 PM IST
Sunil gavaskar found secrets about krishnamachari shrikant during ind vs eng match 1986 know story

सार

इंग्लैंड दौरे पर सुनील गावस्कर और श्रीकांत के साथ हुई एक अनोखी घटना। मैच के दौरान पिच पर दौड़ी एक महिला ने श्रीकांत के फॉर्म को बदल दिया। कपिल शर्मा शो पर दोनों दिग्गजों ने इस घटना का खुलासा किया।

Sports Desk: सुनील गावस्कर भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक बहुत बड़े दिग्गज खिलाड़ी रहे हैं। उनके ही नाम पर बॉर्डर-गावस्कर सीरीज भी खेली जाती है। टेस्ट फॉर्मेट में सबसे पहले 10000 रन बनाने वाले खिलाड़ी सुनील गावस्कर ही थे। फैंस के दिलों पर भी गावस्कर राज करते हैं। गावस्कर के क्रिकेट खेलने के समय में कई ऐसी घटनाएं हुई हैं, जो आज तक याद की जाती है। ऐसा ही एक किस्सा आज हम आपको इंग्लैंड में हुई एक अनोखी घटना के बारे में बताएंगे।

दरअसल, भारतीय टीम इंग्लैंड के दौरे पर गई थी। इस दौरे पर भारतीय टीम के खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने के श्रीकांत के साथ ऐसा किया कि उनका सर शर्म से झुक गया। टीम इंडिया के इसी दौरे के समय इंग्लैंड के प्रमुख खिलाड़ी इयान बॉथम को इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने बाहर कर दिया था। इस खिलाड़ी को निकल जाने पर लोगों ने इसका जमकर विरोध किया था।

इंग्लैंड दौरे पर हुई अजीब घटना

साल 1986 में जब भारत इंग्लैंड खेलने गई थी उसे समय टीम से महान बल्लेबाज बॉथम को बाहर कर दिया गया था। ECB के द्वारा लिए गए इस निर्णय से क्रिकेटर के प्रशंसक काफी नाराज हो गए थे और स्टेडियम में ही हंगामा कर दिया था। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में जब भी मैच होता है, वहां खेल के दौरान स्टिकर्स मैदान में घुस जाते हैं। यह कोई बड़ी बात नहीं है। स्टिकर्स बिना कपड़े पहने ही पिच तक पहुंच जाते हैं। उसे मैच में कुछ ऐसा ही घटना भारतीय टीम के साथ देखने को मिला। इस मैच में भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी कर रही थी। सुनील गावस्कर और के श्रीकांत बैटिंग कर रहे थे। उनके बल्लेबाजी के क्रम में जब एक महिला दौड़ती हुई पिच पर आ गई, तब गावस्कर ने हाथों से इशारा करके उसे हटाने को कहा।

जब श्रीकांत जड़ने लगे छक्के

इस मैच में श्रीकांत आउट ऑफ फॉर्म नजर आ रहे थे। उसे महिला के द्वारा किए गए इस हरकत के बाद उनका फॉर्म ही पलट गया। इसका खुलासा द कपिल शर्मा शो के दौरान दोनों ने किया था। उन्होंने बताया था कि इयॉन बॉथम का विरोध करती हुई एक महिला निर्वस्त्र होकर पिच तक आ गई। सनी पाजी ने बताया कि महिला के ना आने तक श्रीकांत लय में नजर नहीं आ रहे थे। उनकी बल्ले से गेंद भी सही से नहीं लग पा रही थी। लेकिन, जैसे ही महिला आकर गई श्रीकांत फॉर्म में लौट गए और छक्के पर छक्का मारना शुरू कर दिया।

श्रीकांत का पकड़ा गया झूठ

शो के दौरान सनी पाजी ने श्रीकांत के हंसी मजाक में कहा कि वह एक तमिल ब्राह्मण है, उसने अपने लाइफ ऐसा कुछ अजीब चीज नहीं देखी थी। मैंने चिका (श्रीकांत का निकनेम) को बुलाकर कहा कि तूने कुछ देखा? उसके ऊपर उन्होंने रिप्लाई किया, चिंता मत करो। जब वह बैटिंग करने आया था तब बल्ले से उसकी गेंद नहीं लग रही थी और लड़की के जाने के बाद छक्के पर छक्का जड़ने लगा। सुनील गावस्कर ने कहा बेटे तेरी यही सीक्रेट है। सुनील गावस्कर जिंदादिली इंसान की एक बहुत बड़ी मिसाल हैं। वह हमेशा हंसते और मुस्कुराते हुए नजर आते हैं।

यह भी पढ़ें:

इस टीवी एक्ट्रेस के साथ जुड़ा शुभमन गिल का नाम, शादी तक पहुंची बात!

सिराज की गेंदबाजी पर इस दिग्गज क्रिकेटर ने उठाए सवाल, बताया बेवकूफ

 

PREV

Recommended Stories

2025 में पाकिस्तान में सबसे ज्यादा सर्च हुए ये 5 क्रिकेटर
AUS vs ENG: जो रूट ने ऑस्ट्रेलिया में जड़ा पहला टेस्ट शतक, हार्दिक के स्टाइल में सेलिब्रेट कर हुए VIRAL