इस टीवी एक्ट्रेस के साथ जुड़ा शुभमन गिल का नाम, शादी तक पहुंची बात!

Published : Dec 15, 2024, 01:41 PM IST
tv actress ridhima pandit linked with Cricketer Shubman Gill wedding rumours

सार

भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल अपने पर्सनल लाइफ को लेकर काफी ज्यादा सुर्खियों में रहते हैं। सारा तेंदुलकर के साथ उनका नाम जोड़ा जाता है। 

Ridhima Pandit linked to Cricketer Shubman Gill: भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल का नाम अक्सर सचिन तेंदुलकर की लाडली सारा के साथ जोड़ा जाता है। दोनों को लेकर फैंस तरह-तरह की बातें करते हैं। सारा तेंदुलकर और गिल मीडिया में चर्चा का विषय बने रहते हैं। लेकिन, अब शुभमन गिल के रिश्ते को लेकर एक ऐसा नाम सामने आया है, जो चौंकाने लायक है। इस भारतीय बल्लेबाज का नाम अब सारा के साथ नहीं, बल्कि टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रिधिमा पंडित के साथ जोड़ा जा रहा है। गिल के साथ रिश्ते को लेकर रिधिमा मीडिया में जमकर सुर्खियां बटोर रही हैं।

गिल के साथ रिश्ते को लेकर खुलासा

कुछ समय पहले भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल का नाम रिधिमा पंडित के साथ जोड़ा गया था। फैंस द्वारा इन दोनों की शादी की खबरें भी सोशल मीडिया पर जमकर फैलाई गई थी। शादी की अफवाह को लेकर दोनों काफी ज्यादा वायरल हो रहे थे। कई बार रिधिमा पंडित ने सुमन गिल के साथ रिश्ते को लेकर बयान भी दिया है। अब एक पॉडकास्ट के दौरान रिधिमा ने गिल के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलासा किया। इन बातों को लेकर टीवी एक्ट्रेस ने बताया था कि उन्हें इसकी खबर नहीं थी। अचानक से उनके कानों में यह खबर आने लगी।

 

 

गिल मुझे प्यारे लगते हैं- रिधिमा

टीवी एक्ट्रेस रिद्धिमा ने बताया कि “मेरे डैड को इस विषय पर फोन आने लगा कि आखिर क्या सच है? एक समय एक जर्नलिस्ट ने मुझे फोन किया और इसके बारे में पूछा। कुछ समय बाद मैं स्वीकार किया और कहा कि गिल मुझे प्यारे लगते हैं। लेकिन, मैं और गिल ने कभी मुलाकात भी नहीं की और मुझे नहीं पता कि यह बात कहां से फैलने लगी।”

टीवी शो से हुई हिट

रिधिमा पंडित की उम्र 33 साल है। एक टीवी एक्ट्रेस होने की बावजूद उनकी पापुलैरिटी काफी ज्यादा। उन्होंने कई वेब सीरीज में भी काम किए हैं और 2016 में उनकी टीवी शो बहू हमारी रजनीकांत काफी पॉपुलर हुई थी। 25 जून, 1990 को मुंबई में जन्मी टीवी एक्ट्रेस की मां गुजरात की थीं और पिता मुंबई के रहने वाले हैं। कोविड 19 के दौरान उनकी माता का देहांत हो गया था।

अच्छी कमाई करती हैं रिधिमा

टीवी एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत बड़े ब्रांड के लिए बतौर मॉडल किया था। रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 9 में भी उन्होंने भाग लिया था। ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए भी रिधिमा अच्छी खासी कमाई करती हैं। उनका नेटवर्क 9 करोड रुपए के आसपास है।

यह भी पढ़ें:

'शोले वाले सिक्के' ने कप्तान रोहित को फंसाया, दिखा हरा घास, लेकिन कुछ नहीं खास

VIDEO: सिराज के टोटके ने कर दिया कंगारुओं के साथ खेल, फंस गया बल्लेबाज

PREV

Recommended Stories

DC vs GG: कल का मैच कौन जीता, WPL Result दिल्ली कैपिटल्स vs गुजरात जायंट्स
T20 World Cup Match: पूर्व पाक क्रिकेटर ने खोली पोल! कहा- भारत ने छोड़ा तो भिखारी हो जाओगे