भाऊ का फैशन है एक नंबर! सूर्यकुमार यादव ने बनाया नया फैशन ट्रेंड, क्या आपने किया नोटिस?

Published : Sep 08, 2026, 09:50 AM IST

Surya Kumar Yadav Fashion: सूर्यकुमार यादव भले ही इन दिनों क्रिकेट मैदान से दूर हों, लेकिन वह अपने अनोखे फैशन सेंस की वजह से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं...

PREV
15
सूर्यकुमार यादव की वायरल तस्वीरें

हाल ही में सूर्यकुमार यादव जिम से बाहर निकलते हुए पैपराजी के कैमरों में कैद हुए। उन्होंने मुस्कुराते हुए कई पोज दिए, लेकिन इस दौरान सबसे ज्यादा चर्चा उनके आउटफिट की नहीं, बल्कि उनके कस्टमाइज्ड मोजों (Socks) की होने लगी।

25
मोजों की वजह से क्यों बढ़ रहा है ट्रेंड?

सूर्यकुमार यादव के मोजों पर "SKY" लिखा हुआ था, जो उनके नाम Surya Kumar Yadav का शॉर्ट फॉर्म है। यही छोटी-सी डिटेल सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई। फैंस इसे नया फैशन ट्रेंड बता रहे हैं और कई लोग इसे कॉपी करने की बात भी कर रहे हैं। क्रिकेट के साथ-साथ अब उनका फैशन स्टेटमेंट भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

35
मैदान के साथ फैशन के भी हैं स्टार

सूर्यकुमार यादव सिर्फ अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए ही नहीं, बल्कि अपने कूल लुक, स्टाइलिश ड्रेसिंग सेंस और फैशन एक्सपेरिमेंट्स के लिए भी जाने जाते हैं। उनके हर नए लुक पर फैंस की नजर रहती है और यही वजह है कि उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाती हैं।

और पढ़ें- टी20 इंटरनेशनल में सूर्यकुमार यादव की चमक देख फीके पड़ जाएंगे एशिया कप के दिग्गज खिलाड़ी

45
क्रिकेट फील्ड से क्यों दूर हैं सूर्यकुमार यादव?

सूर्यकुमार यादव पिछले कुछ समय से भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं। उन्होंने 24 मई 2026 को आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपना आखिरी मुकाबला खेला था। इसके बाद उन्हें टी-20, वनडे या किसी अन्य फॉर्मेट के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं मिली।

55
जल्द वापसी की उम्मीद

हाल ही में सूर्यकुमार यादव ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें वह एक बोर्ड पर रख विश्वास लिखते हुए नजर आए। फैंस इसे उनके कमबैक का साइन मान रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि वह जल्द ही पूरी फिटनेस के साथ भारतीय टीम में वापसी करेंगे।

सूर्यकुमार यादव को लेकर सर्च किए जाने वाले सवाल

1. सूर्यकुमार यादव के मोज़े क्यों वायरल हो रहे हैं?

उनके मोजों पर "SKY" लिखा हुआ था, जो उनके नाम Surya Kumar Yadav का शॉर्ट फॉर्म है। इसी वजह से यह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।

2. क्या सूर्यकुमार यादव इस समय भारतीय टीम का हिस्सा हैं?

नहीं, वह पिछले कुछ समय से भारतीय टीम से बाहर हैं और वापसी की तैयारी कर रहे हैं।

3. फैंस सूर्यकुमार यादव को फैशन आइकन क्यों मानते हैं?

उनकी स्टाइलिश ड्रेसिंग, यूनिक फैशन चॉइस और कॉन्फिडेंट पर्सनालिटी की वजह से फैंस उन्हें क्रिकेट के साथ-साथ फैशन आइकन भी मानते हैं।

Read more Photos on

Recommended Stories