T20 World Cup जीतने का जश्न मना रहे ऋषभ पंत ने शेयर किया ये वीडियो, बोले- थैंक्यू इंडिया

Published : Jul 04, 2024, 09:25 PM ISTUpdated : Jul 04, 2024, 09:28 PM IST
Rishabh Pant

सार

ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने विजय परेड (Victory Parade) का वीडियो शेयर किया है। इसमें देखा जा सकता है कि बस से खिलाड़ियों को मुंबई की सड़क पर उमड़ा जनसैलाब कैसा दिख रहा था। 

मुंबई। टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) जीतकर मुंबई आई टीम इंडिया ने गुरुवार शाम को मरीन ड्राइव से वानखेड़े स्टेडियम तक विजय परेड निकाला। खिलाड़ी खुली छत वाली बस पर सवार हुए। इनमें ऋषभ पंत भी थे।

ऋषभ पंत ने एक्स पर विजय परेड की वीडियो शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, "अलग अहसास के लिए थैंक्यू इंडिया"। वीडियो में देखा जा सकता है कि बस से खिलाड़ियों को मुंबई की सड़क पर उमड़ा जनसैलाब कैसा दिख रहा था। खिलाड़ी जिस तरफ देखते लोग ही लोग नजर आ रहे थे। हर कोई मोबाइल फोन लिए इस पल को कैमरे में कैद कर लेना चाहता था। भीड़ कंट्रोल करने के लिए पुलिस के जवानों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही थी।

 

 

वीडियो में देखा जा सकता है कि फैन्स का उत्साह और समर्थन देखकर देखकर ऋषभ पंत भावुक हो जाते हैं। उनकी आंखें नम हो जाती हैं। बस के नीचे सड़क पर लोग नाच रहे हैं और अपनी टीम की जीत का जश्न मना रहे हैं।

ऋषभ पंत के लिए बेहद खास रहा है टी20 वर्ल्ड कप 2024

बता दें कि भारत के विस्फोटक बल्लेबाज ऋषभ पंत के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2024 बेहद खास रहा है। दिसंबर 2022 में वह भीषण कार हादसे का शिकार हो गए थे। वह खुशकिस्मत थे की जान बच गई। काफी समय अस्पताल के बिस्तर पड़ रहे। ठीक होकर घर आए तो खड़े होकर चलने तक के लिए संघर्ष किया।

यह भी पढ़ें- Victory Parade LIVE: विक्ट्री परेड मरीन ड्राइव से वानखेड़े पहुंचकर हुई समाप्त, हिटमैन आर्मी के स्वागत में उमड़े लाखों मुंबईंकर

तमाम चुनौतियों के बाद भी ऋषभ पंत ने हिम्मत नहीं हारी। ठीक होने के बाद उन्होंने एक बार फिर अपने क्रिकेट करियर पर ध्यान दिया। उन्हें 2024 के आईपीएल में खेलने का मौका मिला। आईपीएल में पंत का प्रदर्शन शानदार रहा। इसके चलते उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए चुना गया। अमेरिका के मुश्किल पीच पर उन्होंने अच्छा खेल दिखाया। पंत ने वर्ल्ड कप में महत्वपूर्ण 171 रन बनाए। उन्होंने विकेट किपिंग करते हुए 11 कैच पकड़े और एक स्टंपिंग की।

यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2024 जीतने का जश्न, मुंबई में सड़क पर उमड़ा समर्थकों का समुद्र, देखें खास वीडियो

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Kal Ka Match Kon Jeeta, 7 April 2026: Who Won Yesterday's IPL Match RR vs MI, जानें 13वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 8th April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल