T20 World Cup: रोहित शर्मा के विस्फोट में ध्वस्त हो गए कई रिकॉर्ड, बाबर आजम का रिकॉर्ड भी टूटा

पाकिस्तानी बल्लेबाज बाबर आजम टी20 इंटरनेशनल में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। लेकिन आस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित शर्मा की आतिशी पारी ने कई सारे रिकॉर्ड्स के साथ यह भी रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

 

Dheerendra Gopal | Published : Jun 24, 2024 6:01 PM IST / Updated: Jun 25 2024, 09:30 AM IST

T20 World Cup: टी20 विश्व कप के सुपर 8 में रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच मैच हुए मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने कई रिकॉर्ड्स तोड़े। विराट कोहली इंतजार करते रह गए और रोहित शर्मा ने बाबर आजम के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया। टी20 में सर्वाधिक रन बनाने वालों की लिस्ट में तीसरे नंबर से सीधे पहले नंबर पर रोहित पहुंच गए हैं। दरअसल, विराट कोहली (Virat Kohli), बाबर आजम का सर्वाधिक रनों का रिकॉर्ड तोड़ने से महज 42 से पीछे थे। पाकिस्तानी बल्लेबाज बाबर आजम टी20 इंटरनेशनल में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। लेकिन आस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित शर्मा की आतिशी पारी ने कई सारे रिकॉर्ड्स के साथ यह भी रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

सबसे तेज हाफ सेंचुरी

Latest Videos

रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप में सबसे तेज फिफ्टी बनाने का रिकॉर्ड बनाया। रोहित शर्मा ने 19 गेंदों में अपना पचासा पूरा किया। सेंट लुसिया के डेरेन सैमी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में रोहित शर्मा ने 41 गेंद खेलकर 92 रन बनाए। इसमें 8 सिक्सर और 7 चौक्का शामिल था।

200 सिक्सर मारने वाले पहले खिलाड़ी

कप्तान रोहित शर्मा टी20 फार्मेट में 200 सिक्सर मारने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। आस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 सिक्सर लगाने के साथ रोहित शर्मा ने अपनी 200 सिक्सर का रिकॉर्ड बनाया।

सबसे अधिक रन बनाने वाले टी20 के बल्लेबाज

रोहित शर्मा की टी20 वर्ल्ड कप की आस्ट्रेलिया की आतिशी पारी ने उनको एक झटके में इस फार्मेट में विश्व का सबसे अधिक रन बनाने वाला बल्लेबाज बना दिया है। रोहित के पहले बाबर आजम इस लिस्ट में टॉप पर थे। भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली, दूसरे नंबर पर महज 42 रन से पीछे थे और वह रिकॉर्ड तोड़ने की फिराक में थे। लेकिन कप्तान रोहित शर्मा ने विस्फोटक पारी खेलते हुए तीसरे नंबर से सीधे टॉप पर अपनी पोजिशन सेट कर ली।

टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे अधिक रन बनाने वाले 10 खिलाड़ी

1- रोहित शर्मा: T20I में सबसे अधिक रन बनाने में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) पहले स्थान पर पहुंच चुके हैं। उन्होंने 157 मैच खेलकर 4165 रन बनाए हैं।

2- बाबर आजम: बाबर आजम टी20 अंतरराष्ट्रीय में 4145 रन बना दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 123 मैच खेलकर 129.08 की स्ट्राइक रेट से ये रन बनाए हैं।

3-विराट कोहली: विराट कोहली 122 मैच में 4103 रन बनाकर तीसरे स्थान पर हैं। उनका स्ट्राइक रेट 137.54 है।

4- पॉल स्टर्लिंग: आयरलैंड के बैटिंग ऑलराउंडर पॉल स्टर्लिंग चौथे स्थान पर हैं। 145 मैच खेलकर उन्होंने 3601 रन बनाए हैं। उनका अधिकतम स्कोर 115 है।

5- मार्टिन गुप्टिल: न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल पांचवें स्थान पर हैं। उन्होंने 122 मैच में 3531 रन बनाए हैं। 105 उनका अधिकतम स्कोर है।

6- मोहम्मद रिजवान: पाकिस्तानी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान छठे स्थान पर हैं। रिजवान ने 102 मैच में 126.45 के स्ट्राइक रेट से 3313 रन बनाए हैं।

7- डेविड वार्नर: ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज डेविड वार्नर सातवें स्थान पर हैं। उन्होंने 109 मैच खेलकर 3271 रन बनाए हैं। 100 उनका अधिकतम स्कोर है। वार्नर ने ये रन 142.58 की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं।

8- जोस बटलर: इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर आठवें स्थान पर हैं। उन्होंने 123 मैच में 3241 रन बनाए हैं। 146.25 की स्ट्राइक रेट वाले बटलर का अधिकतम स्कोर 101 है।

9- आरोन फिंच: ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज आरोन फिंच 9वें नंबर पर हैं। उन्होंने 103 मैच में 3120 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 142.53 रहा है।

10- ग्लेन मैक्सवेल: ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजी ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल 10वीं नंबर पर हैं। उन्होंने 112 मैच खेलकर 2580 रन बनाए हैं। 154.67 उनका स्ट्राइक रेट है। उनका अधिकतम स्कोर 145 है।

 

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

एक थी महालक्ष्मी! फ्रिज से शुरू हुई कहानी पेड़ पर जाकर हुई खत्म, कागज के पर्चे में मिला 'कबूलनामा'
शर्म नहीं आती, बाहर आओ...जबरदस्त एक्शन में IAS टीना डाबी-वीडियो वायरल
देश के लिए मर-मिटने वालों का सम्मान नहीं कर सकती कांग्रेस # shorts
तीसरा महापावर बना भारत, चौड़ा हो गया 140 करोड़ भारतीयों का सीना!
दिल का दौरा पड़ते ही करें 6 काम, बच जाएगी पेशेंट की जान #Shorts