सबसे तेज शतक, टीम इंडिया ने कानपुर में लगा दी रिकॉर्ड की झड़ी

टीम इंडिया ने एक बार फिर क्रिकेट की दुनिया में इतिहास रच दिया है। बांग्लादेश के खिलाफ चल रहे टेस्ट मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने एक अद्भुत रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

rohan salodkar | Published : Sep 30, 2024 9:55 AM IST / Updated: Sep 30 2024, 03:34 PM IST

टीम इंडिया ने एक बार फिर रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बांग्लादेश के खिलाफ चल रहे टेस्ट मैच में भारतीय बल्लेबाज रिकॉर्ड की झड़ी लगा रहे हैं। सबसे तेज शतक का पिछला रिकॉर्ड भी हमारे ही नाम था, जिसे अब हमने तोड़ दिया है। 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ हुए टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने एक नया रिकॉर्ड बनाया था। उस समय टीम ने 12.2 ओवर में ही 100 रन बना लिए थे। अब उसी रिकॉर्ड को टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने तोड़ दिया है। बांग्लादेश के खिलाफ चल रहे टेस्ट मैच में टीम ने 10.1 ओवर में ही 100 रन बना लिए। इसके साथ ही टेस्ट मैचों में सबसे तेज शतक बनाने वाली टीम बनकर भारत ने इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया है।                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                          कानपुर में बने कई रिकॉर्ड: बांग्लादेश के खिलाफ कानपुर क्रिकेट टेस्ट में भारत ने विश्व रिकॉर्ड बनाया है। बांग्लादेश की पहली पारी के 233 रनों के जवाब में उतरी भारतीय टीम की शुरुआत कप्तान रोहित शर्मा और यशस्वी जयसवाल ने तूफानी अंदाज में की। हसन मेहमूद द्वारा फेंके गए पहले ओवर में तीन बाउंड्री लगाकर यशस्वी जयसवाल ने आतिशबाजी की शुरुआत की, तो वहीं पारी की पहली दो गेंदों पर छक्के लगाकर कप्तान रोहित शर्मा ने इसे और भी धमाकेदार बना दिया। इसके बाद तीसरे ओवर में रोहित ने एक छक्का और यशस्वी ने एक छक्का और दो चौके लगाए, जिससे भारत ने 3 ओवर में 51 रन बना लिए। इसके साथ ही टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड भारत के नाम हो गया।

 

Latest Videos

 

मेहदी हसन की गेंद पर चौथे ओवर में एक और बाउंड्री लगाकर रोहित (11 गेंदों पर 23 रन) आउट हो गए, लेकिन यशस्वी और गिल ने मिलकर आक्रमण जारी रखा। 31 गेंदों में अर्धशतक पूरा करने वाले यशस्वी ने टेस्ट में भारत के लिए चौथा सबसे तेज अर्धशतक बनाया। ऋषभ पंत (28 गेंदों पर), कपिल देव (30 गेंदों पर), शार्दुल ठाकुर (31 गेंदों पर) यशस्वी से पहले टेस्ट में सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं।

मेहदी हसन को छक्का लगाकर यशस्वी ने एक कैलेंडर वर्ष में टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली टीम का रिकॉर्ड भारत के नाम कर दिया। इस साल भारत ने टेस्ट में 90 छक्के लगाए हैं। 2022 में 89 छक्के लगाने वाली इंग्लैंड का रिकॉर्ड भारत ने तोड़ा। 2021 में भारत ने 87 छक्के लगाए थे। ग्यारहवें ओवर की पहली गेंद पर बाउंड्री लगाकर जयसवाल ने भारत को 100 रनों के पार पहुंचाया। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में किसी टीम द्वारा सबसे तेज शतक यशस्वी और गिल ने मिलकर बनाया।

 

 

2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत ने 12.2 ओवर में 100 रन बनाए थे, जिसे आज तोड़ दिया गया। इसके बाद मेहदी को छक्का लगाकर गिल भी फॉर्म में आ गए। पंद्रहवें ओवर में 51 गेंदों पर 71 रन बनाने वाले यशस्वी को आउट कर हसन मेहमूद ने बांग्लादेश को थोड़ी राहत दी। चौथे दिन चायकाल तक भारत ने 16 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 138 रन बना लिए हैं। भारत ने 8.62 की औसत से रन बनाए हैं। 30 गेंदों पर 37 रन बनाकर गिल और चार रन बनाकर ऋषभ पंत क्रीज पर मौजूद हैं। बांग्लादेश की पहली पारी के स्कोर को पार करने के लिए भारत को अब आठ विकेट शेष रहते हुए 95 रनों की जरूरत है।   

Share this article
click me!

Latest Videos

चुनाव से पहले गाय 'राज्यमाता' घोषित, महाराष्ट्र सरकार ने खेल दिया बड़ा दांव
500 के नोट पर अनुपम खेर की तस्वीर, एक्टर ने पकड़ा माथा-जानें वायरल वीडियो का सच। Anupam Ker
इस एक शर्त पर Hezbollah को बख्श देगा Israel, लेकिन हूतियों की खैर नहीं! । Nasrallah
मिथुन चक्रवर्ती को मिल चुके हैं ये 10 बड़े अवार्ड्स, अब मिलेगा दादा साहब फाल्के
'ये कॉफी शॉप नहीं, कोर्ट है', चीफ जस्टिस ने वकील को सिखाया शिष्टाचार का पाठ