
Team India Squad Announcement: अगले साल होने वाले आईसीसी मेंस T20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान आज यानी 20 दिसंबर को होने जा रहा है। मुंबई स्थित बीसीसीआई हेडक्वार्टर में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान भारतीय टीम घोषित होगी। वैसे तो उम्मीद यही है, कि इस दल का हिस्सा वही खिलाड़ी बनेंगे, जो साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में नजर आए थे। लेकिन, शुभमन गिल का टी20 रिकॉर्ड को लेकर भी फैंस के मन में सवाल चल रहे हैं। यशस्वी जायसवाल और ईशान किशन भी रेस में बने हुए हैं। ईशान ने SMAT 2025 में धमाल मचाया है। अब ऐसे में देखने वाली बात यह होगी, कि क्या गिल बाहर जाएंगे या फिर यशस्वी और ईशान को मौका मिलेगा।
भारतीय चयनकर्ताओं के मन में सबसे बड़ा सवाल ईशान किशन और यशस्वी जायसवाल को लेकर भी है। दोनों का T20 में रिकॉर्ड बेहद लाजवाब है। ईशान ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 10 इनिंग में 57.44 की औसत और 197.33 की स्ट्राइक रेट से 517 रन बनाए हैं। उन्होंने अपनी कप्तानी में झारखंड को पहली बार इस घरेलू टूर्नामेंट का खिताब दिलाया है। फाइनल में उन्होंने 49 गेंद पर 101 रनों की विस्फोटक पारी खेली। दूसरी ओर यशस्वी का बल्ला भी चला है। लेकिन, यदि दोनों चुने जाते हैं, तो प्लेइंग 11 में रखना पड़ेगा। ऐसे में अजित अगरकर का ध्यान पहले संजू और अभिषेक पर ही होगा।
टीम इंडिया के वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल इस समय सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बने हुए हैं। T20 फॉर्मेट उनका बल्ला नहीं चल रहा है। 36 मैचों में 869 रन बनाए हैं, जिसमें उनका औसत 28.03 का है। गिल का स्ट्राइक रेट भी 140 से कम है। हालांकि, T20 इंटरनेशनल में उनके नाम एक शतक भी दर्ज है, लेकिन उसके बावजूद जिस तरह से उनका हालिया फॉर्म रहा है उसे लेकर चयनकर्ताओं के मन में संदेश जरूर होगा। साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों में 50 से कम रन बनाए हैं। पिछली 15 पारियों में कोई अर्धशतक नहीं आया है।
और पढ़ें- क्या सूर्यकुमार यादव से छिनेगी T20I की कप्तानी? कौन होगा इसका प्रबल दावेदार
टीम इंडिया के T20 स्क्वाड से रिंकू सिंह भी बाहर चल रहे हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए पांच मुकाबले में उन्हें टीम में जगह ही नहीं दी गई। उससे पहले जब वह भारतीय टीम का हिस्सा थे, तो उन्हें प्लेइंग 11 में मौका नहीं मिल रहा था। ऐसे में अब बड़ा सवाल यह है, कि क्या रिंकू सिंह इस वर्ल्ड कप में भारतीय के लिए खेलते हुए नजर नहीं आएंगे? ऐसा हो भी सकता है। इसके पीछे की बड़ी वजह शिवम दुबे, जीतेश शर्मा, हार्दिक पांड्या जैसे फिनिशर टीम का हिस्सा हैं। ऐसे में उनका प्लेइंग इलेवन में खेल पाना आसान नहीं है। इस हिसाब से उनका सिलेक्शन करना टीम के लिए बेहद मुश्किल है।
और पढ़ें- Team India Selection: टी20i वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया का ऐलान आज, किसे मिलेगा मौका?