इंग्लैंड के बॉलरों के छक्के छुड़ाने वाले इस पू्र्व क्रिकेटर के घर चोरी, नगदी-गहने सब ले उड़े चोर

Published : Feb 17, 2024, 08:03 PM ISTUpdated : Feb 17, 2024, 08:08 PM IST
yuvraj

सार

भारतीय पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के घर चोरों ने धावा बोल दिया। चोर युवराज के घर से नगदी और गहने चुरा ले गए। मामले की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई गई है।

क्रिकेट। इंग्लैंड के गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने वाले टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के घर को चोर ने निशाना बना लिया है। पंजाब में युवराज के पंचकुला स्थित घर में चोरों ने सेंध लगाई है। मामले की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई गई है। ऐसे हाईप्रोफाइल व्यक्ति के घर में चोरी की घटना से जिले की पुलिस और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।

नगदी और गहने पार किए
युवराज के घर में चोरी करने वाले शातिरों ने घर को अच्छे से खंगाला है। चोरों ने घर से 75 हजार रुपये कैश के अलावा कई सारे पुराने गहने भी पार कर दिए हैं। ऐसे में करीब चार से पांच रुपये तक की चोरी का अनुमान लगाया जा रहा है।

नौकरों पर शक, रिपोर्ट दर्ज
युवराज सिंह की मां शबनम सिंह ने घर के पुराने नौकरों पर शक जताया है। उन्होंने बताया कि दिवाली के दौरान उनके दो नौकर ललिता और सालिंदर दास अचानक घर छोड़कर चले गए थे। पुलिस घऱ के अन्य नौकरों से भी पूछताछ कर रही है।

आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही पुलिस
पुलिस मामले में घर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है। घर के आसपास रहने वाले लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने घर के पुराने नौकरों के परमानेंट एड्रेस पर भी टीम भेजी है। पुलिस के मुताबिक जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा। 

PREV

Recommended Stories

IPL 2027: काव्या मारन से हुई बड़ी चूक! नीलामी से पहले धोनी की CSK ने आधी कीमत में झटका T20 का 'बाहुबली'
Sachin Tendulkar: भाजी-भात और घी के साथ सचिन का देसी अंदाज, Watch Video