Oval में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 10 खिलाड़ी, टॉप 10 में नहीं 1 भी भारतीय

Published : Jul 31, 2025, 06:13 PM IST

Oval 10 Highest Run Scorers: भारत और इंग्लैंड के बीच द लंदन के ओवल मैदान पर तेंदुलकर-एंडरसन सीरीज का पांचवा और आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है। ऐसे में हम आपको बताते हैं इस मैदान पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 10 खिलाड़ियों के बारे में... 

PREV
110
लेन हटन

इंग्लैंड के बल्लेबाज लेन हटन ने 1938 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लंदन के द ओवल मैदान पर सबसे ज्यादा 364 रनों की पारी खेली थी।

210
हाशिम अमला

साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज हाशिम अमला ने साल 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ इस मैदान पर 311 रनों की नाबाद पारी खेली थी।

310
एलेस्टेयर कुक

लंदन के द ओवल मैदान पर साल 2011 में एक टेस्ट मैच में भारत के खिलाफ इंग्लैंड के एलेस्टेयर कुक ने 294 रन बनाए थे।

410
विवियन रिचर्ड्स

इस लिस्ट में वेस्ट इंडीज के घातक बल्लेबाज विवियन रिचर्ड्स का नाम भी शामिल हैं। जिन्होंने 1976 में इंग्लैंड के खिलाफ द ओवल मैदान पर 291 रनों की पारी खेली थी।

510
ग्रीम स्मिथ

साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज ग्रीम स्मिथ ने साल 2003 में इंग्लैंड के खिलाफ 259 रनों की पारी खेली थी।

610
केन बैरिंगटन

केन बैरिंगटन इंग्लैंड के खिलाड़ी रह चुके हैं। उन्होंने 1964 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लंदन के द ओवल मैदान पर 256 रनों की पारी खेली थी।

710
यूनुस खान

इस लिस्ट में पाकिस्तानी क्रिकेटर यूनुस खान का नाम भी शामिल हैं, जिन्होंने 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ ही 218 रन अपने बल्ले से बनाए थे।

810
सर लेन हटन

1950 में इंग्लिश बैटर सर लियोनार्ड हटन (लेन हटन) ने एक बार और वेस्टइंडीज के खिलाफ द ओवल मैदान पर 206 रन बनाए थे।

910
मोहम्मद यूसुफ

पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद यूसुफ ने साल 2006 में इंग्लैंड के खिलाफ लंदन के द ओवल मैदान पर 202 रनों की पारी खेली थी।

1010
रिकी पोंटिंग

ऑस्ट्रेलिया टीम के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग भी इंग्लैंड के खिलाफ साल 2005 में लंदन के द ओवल मैदान पर 156 रनों की पारी खेल चुके हैं।

Read more Photos on

Recommended Stories