IPL 2025 में गेंद को वायुमंडल में भेजने वाले 5 बल्लेबाज

Published : Jun 01, 2025, 06:56 PM IST

आईपीएल 2025 का सीजन अब फाइनल की ओर आ चुका है। कई मुकाबले हो भी गए हैं। इनमें कुछ बल्लेबाजों ने दोबारा से प्रहार करना शुरू किया है। आईए उन 5 बल्लेबाजों को देखते हैं, जिन्होंने इस सीजन का सबसे लंबा छक्का लगाया है।

PREV
17
IPL 2025 का धमाका

इंडियन प्रीमियर लीग का 18वां सीजन फाइनल की ओर आ चुका है। एक से बढ़कर एक धुरंधर बल्लेबाजों ने छक्कों की बरसात करनी शुरू कर दी है। इस सीजन भी कई बड़ी और ताबड़तोड़ पारियां देखने को मिली है।

27
गेंद को वायुमंडल में भेजने वाले बल्लेबाज

इसी बीच आईए हम आपको उन 5 बल्लेबाजों से मिलाते हैं, जिन्होंने इस सीजन का सबसे लंबा छक्का लगाया है। कई ने तो गेंद को हवाई यात्रा पर भेज दिया।

37
1. रविंद्र जडेजा (चेन्नई सुपर किंग्स)

नंबर 1 पर CSK के बल्लेबाज रविंद्र जडेजा का नाम है। जड्डू ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में 109 मीटर लंबा छक्का मारा था।

47
2. हेनरिक क्लासेन (सनराइजर्स हैदराबाद)

दूसरे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद के खूंखार बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन का नाम आता है। क्लासेन ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में 107 मीटर दूर छक्का जड़ा था।

57
3. आंद्रे रसल (कोलकाता नाइट राइडर्स)

तीसरे नंबर पर कैरेबियन पावर आंद्रे रसल का नाम शुमार है। रसल ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हुए मुकाबले में 106 मीटर दूर गेंद को मार दिया था।

67
4. अभिषेक शर्मा (सनराइजर्स हैदराबाद)

चौथे पर सनराइजर्स हैदराबाद के विस्फोटक बल्लेबाज ने लिस्ट में जगह बनाई है। जी हां, अभिषेक शर्मा ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में 106 मीटर का लंबा सिक्स मारा था।

77
5. फिल सॉल्ट (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)

पांचवें स्थान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के ओपनर फिल सॉल्ट का नाम आता है। सॉल्ट ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ धाकड़ बल्लेबाजी करते हुए 105 मीटर दूर गेंद को भेजा।

Read more Photos on

Recommended Stories