पाकिस्तान के 'रावलपिंडी एक्सप्रेस' शोएब अख्तर के घर में मातम, बड़े भाई का इंतकाल

Published : Jun 24, 2026, 05:05 PM IST
Shoaib Akhtar

सार

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर के बड़े भाई शाहिद अख्तर का निधन हो गया है। शोएब ने 'X' पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। उनके निधन का कारण अभी सामने नहीं आया है।

इस्लामाबाद : क्रिकेट इतिहास के सबसे तेज गेंदबाजों में से एक, पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी शोएब अख्तर के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके बड़े भाई शाहिद अख्तर का निधन हो गया है। पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दुखद खबर की पुष्टि खुद शोएब अख्तर ने अपने 'X' अकाउंट पर की है। हालांकि, शाहिद अख्तर के निधन की वजह अभी तक सामने नहीं आई है।

शोएब अख्तर ने बेहद भावुक होकर पोस्ट में लिखा, "बहुत गहरे सदमे और दुख के साथ, मैं यह खबर साझा कर रहा हूं कि मेरे प्यारे बड़े भाई शाहिद अख्तर का इंतकाल हो गया है। वह अल्लाह के पास चले गए हैं। उनके जनाजे की नमाज (Namaz-e-Janaza) का समय और जगह कल सुबह बताई जाएगी।"

पाकिस्तान के एक और पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने भी फेसबुक पर इस खबर की पुष्टि की है। उन्होंने लिखा, "हम सब अल्लाह के हैं और हमें उसी के पास लौटना है। शोएब अख्तर के भाई शाहिद अख्तर का इंतकाल हो गया है। उनकी नमाज़ H-8 कब्रिस्तान के पास अदा की जाएगी। मरहूम (दिवंगत) की आत्मा के लिए दुआ करें।"

आपको बता दें कि करीब 5 साल पहले ही शोएब अख्तर ने अपनी मां को खोया था। उस दुख से उबरने की कोशिश कर रहे अख्तर परिवार के लिए यह एक और बड़ा सदमा है।

फिलहाल क्रिकेट एनालिस्ट के तौर एक्टिव हैं शोएब अख्तर

इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद शोएब अख्तर एक क्रिकेट एनालिस्ट के तौर पर काफी एक्टिव हैं। वह बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट्स के दौरान अलग-अलग न्यूज चैनलों और डिबेट शो में नजर आते हैं। हाल ही में हुए 2026 के टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भी वह पाकिस्तानी मीडिया में लगातार विश्लेषण कर रहे थे। इसके अलावा, वह अक्सर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की खामियों और टीम के खराब प्रदर्शन को लेकर भी अपनी आवाज उठाते रहते हैं। भाई के निधन की खबर के बाद क्रिकेट जगत की हस्तियां और फैंस उन्हें सांत्वना दे रहे हैं।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

इतनी बड़ी हो गई है रोहित शर्मा की लाडली समायरा, देखें 5 सबसे क्यूट तस्वीरें
रोहित शर्मा के वर्ल्ड कप रिकॉर्ड्स, जिन्हें तोड़ने में दिग्गज बल्लेबाजों के भी छूट जाएंगे पसीने