
U19 Asia Cup 2026 Top Scorers: क्रिकेट मैदान पर जब भी 'सहवाग' नाम गूंजता है, तो गेंदबाजों के पसीने छूट जाते हैं। पहले पिता वीरेंद्र सहवाग ने अपने तूफानी अंदाज से दुनियाभर के गेंदबाजों की क्लास लगाई और अब उनके बेटे आर्यवीर सहवाग ने भी वही तेवर दिखा दिए हैं। अल अमीरात में खेले गए अंडर-19 एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान को हराकर 9वीं बार खिताब अपने नाम कर लिया है। इस ऐतिहासिक जीत में टीम इंडिया के सबसे बड़े रन-मशीन बनकर उभरे आर्यवीर सहवाग, जिन्होंने पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाकर अपनी बादशाहत साबित की और प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट बनें।
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 एशिया कप 2026-27 में अपनी बल्लेबाजी से सबका दिल जीत लिया। उन्होंने पाकिस्तान के उस्मान खान जैसे इन-फॉर्म बल्लेबाज को भी पीछे छोड़ते हुए टॉप स्कोरर का ताज अपने नाम किया। आर्यवीर ने टूर्नामेंट के 5 मैचों में 90.25 की शानदार औसत से कुल 361 रन ठोके। इस दौरान उनके बल्ले से 1 शानदार शतक और 3 अर्धशतक निकले। नामेंट में उनका बेस्ट स्कोर 160 रन रहा। पाकिस्तान के खिलाफ खिताबी मुकाबले में भी जब भारत 338 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा कर रहा था, तब आर्यवीर ने दबाव में 58 रनों की अहम पारी खेलकर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई।
आर्यवीर सहवाग (भारत)
भारतीय ओपनर आर्यवीर सहवाग टूर्नामेंट के सबसे सफल बल्लेबाज रहे। उन्होंने 5 मैचों में 90.25 की बेहतरीन औसत से 361 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 3 अर्धशतक निकले, जबकि 160 रन उनका बेस्ट स्कोर रहा।
उस्मान खान (पाकिस्तान)
पाकिस्तान के उस्मान खान इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर रहे। उन्होंने 5 मैचों में 115.00 की औसत से 345 रन जोड़े। उस्मान ने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 2 शतक और 1 अर्धशतक जड़ा, और उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 139 रन रहा।
लक्ष्य रायचंदानी (भारत)
भारतीय कप्तान लक्ष्य रायचंदानी तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने 5 मैचों में 60.75 की औसत से 243 रन बनाए। लक्ष्य के नाम 3 अर्धशतक दर्ज हुए और उनका सर्वोच्च स्कोर 93 रन रहा।
अहसान अल मुमिन (बांग्लादेश)
बांग्लादेश के अहसान अल मुमिन ने 4 मैचों में 78.33 की औसत से 235 रन बनाकर चौथा स्थान हासिल किया। उन्होंने 1 शतक और 1 अर्धशतक लगाया, जिसमें नाबाद 152 रन उनकी सबसे बड़ी पारी रही।
फैसल रहीमी (अफगानिस्तान)
टॉप-5 की लिस्ट में पांचवें नंबर पर अफगानिस्तान के फैसल रहीमी रहे। उन्होंने 4 मैचों में 55.66 की औसत से 167 रन बनाए, जिसमें 2 अर्धशतक और 83 रनों का बेस्ट स्कोर शामिल है।