Rahul Dravid के बेटे ने ठोके 151 रन, Sehwag के बेटे ने भी मचाया धमाल, अब U19 एशिया कप में मिला मौका

Published : Oct 30, 2026, 06:05 PM IST
Anvay dravid aryavir sehwag u19 Asia cup 2026

सार

U19 Asia Cup 2026 Schdule: U19 एशिया कप 2026 के लिए भारतीय टीम घोषित। राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय और वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर को मिली जगह, जानें भारत का पूरा शेड्यूल।

U19 Asia Cup 2026: ACC मेन्स अंडर-19 एशिया कप के लिए शुक्रवार को भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। इस टीम में पूर्व भारतीय क्रिकेटर राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग को भी जगह मिली है। दोनों खिलाड़ी हाल ही में हुई विनू मांकड़ ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के दम पर टीम में जगह बनाने में सफल रहे हैं। अंडर-19 एशिया कप का आयोजन 5 से 14 नवंबर तक ओमान के मस्कट में होगा।

अन्वय और आर्यवीर ने घरेलू क्रिकेट में अपने प्रदर्शन से काफी प्रभावित किया है। इस महीने की शुरुआत में खेली गई विनू मांकड़ ट्रॉफी में दोनों ने बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन किया था। अब उन्हें भारतीय अंडर-19 टीम की ओर से एशिया कप में खेलने का मौका मिलेगा।

अन्वय द्रविड़ ने खेली 151 रन की पारी

  • राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ ने विनू मांकड़ ट्रॉफी में अपनी बल्लेबाजी से सबका ध्यान खींचा। 17 वर्षीय अन्वय ने गुजरात के खिलाफ 300 से अधिक रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सिर्फ 100 गेंदों में 151 रन की आक्रामक पारी खेली थी। उनकी इस पारी ने टीम को लक्ष्य हासिल करने में अहम मदद की।
  • अन्वय इससे पहले भी अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं। जुलाई में हंबनटोटा में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए यूथ वनडे मैच में उन्होंने 67 गेंदों पर 87 रन बनाए थे। अब वह अंडर-19 एशिया कप में भारतीय टीम के लिए विकेटकीपर की भूमिका निभाएंगे।

आर्यवीर सहवाग ने चंडीगढ़ के खिलाफ बनाए 173 रन

  • विस्फोटक बल्लेबाज रहे वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग भी विनू मांकड़ ट्रॉफी में शानदार फॉर्म में नजर आए थे। 19 वर्षीय आर्यवीर ने विजयनगरम में चंडीगढ़ के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 143 गेंदों पर 173 रन की शानदार पारी खेली थी।
  • उनके इस प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा और उन्हें भारतीय अंडर-19 टीम में जगह मिली। अब आर्यवीर के पास एशिया कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में अपनी बल्लेबाजी का दम दिखाने का मौका होगा।

लक्ष्य रायचंदानी करेंगे अंडर-19 टीम की कप्तानी

  • अंडर-19 एशिया कप के लिए चुनी गई भारतीय टीम की कमान लक्ष्य रायचंदानी को सौंपी गई है, जबकि यशवर्धन सिंह चौहान को उप-कप्तान बनाया गया है।
  • भारत को ग्रुप A में रखा गया है। इस ग्रुप में भारत के अलावा UAE, नेपाल और पाकिस्तान की टीमें शामिल हैं।
  • दूसरी ओर, ग्रुप B में बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान और मलेशिया को जगह मिली है।
  • दोनों ग्रुप से शीर्ष दो स्थानों पर रहने वाली टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी।
  • ऐसे में भारतीय टीम को अगले दौर में जगह बनाने के लिए अपने ग्रुप में अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

भारत की अंडर-19 टीम में मिली इन 15 खिलाड़ियों को जगह

ACC मेन्स U19 एशिया कप के लिए भारतीय टीम में कुल 15 खिलाड़ियों को चुना गया है। टीम की पूरी सूची इस प्रकार है।

लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान)

आर्यवीर सहवाग

वी.के. विनीत

यशवर्धन सिंह चौहान (उप-कप्तान)

कुशाग्र ओझा

अर्जुन राजपूत

मनाल चौहान

अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर)

रजत बघेल (विकेटकीपर)

वी. यशवीर

आर्यन सवसानी

मोहित उलवा

काव्या पटेल

शाविन विनोद

ईशान सूद

अंडर-19 एशिया कप में भारत का पूरा शेड्यूल

भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 6 नवंबर को नेपाल के खिलाफ करेगी। इसके बाद 8 नवंबर को उसका मुकाबला पाकिस्तान से होगा। ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच 10 नवंबर को UAE के खिलाफ खेला जाएगा। भारत के तीनों मुकाबले मस्कट में होंगे।

6 नवंबर: भारत बनाम नेपाल, मस्कट

8 नवंबर: भारत बनाम पाकिस्तान, मस्कट

10 नवंबर: भारत बनाम UAE, मस्कट

यह टूर्नामेंट अन्वय द्रविड़ और आर्यवीर सहवाग जैसे युवा खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मौका होगा। घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद अब दोनों से भारतीय टीम को अच्छे खेल की उम्मीद होगी।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

IND vs NZ 4th T20I: कौन जीता आज का मैच? क्या न्यूजीलैंड ने खोला खाता, जानें...
IND vs PAK: पाकिस्तान ने भारत को सिर्फ 23 गेंदों में हराया, अफरीदी ने जड़े लगातार 5 छक्के