यह मैच अर्चना देवी और उनके परिवार के लिए इसलिए भी बहुत खास है, क्योंकि उनका क्रिकेटर बनने का सपना संघर्षों से पूरा हुआ है। 2007 में बहुत कम उम्र में ही उनके पिता का निधन हो गया। इतना ही नहीं 6 साल पहले अर्चना के भाई को सांप ने काट लिया था, जिससे उसकी भी मौत हो गई।