Published : Feb 06, 2026, 04:13 PM ISTUpdated : Feb 06, 2026, 04:49 PM IST
अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ भारत के वैभव सूर्यवंशी ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। उन्होंने फाइनल में सबसे तेज सेंचुरी और सबसे बड़े व्यक्तिगत स्कोर जैसे कई कीर्तिमान अपने नाम किए।
अंडर-19 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। उन्होंने 32 गेंदों में फिफ्टी और 55 गेंदों में सेंचुरी पूरी की। अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय ओपनर वैभव सूर्यवंशी के बल्ले ने जमकर कहर बरपाया। वैभव ने धुरंधर अंदाज में खेलते हुए 80 गेंद में 175 रन की पारी खेली। वैभव ने 55 गेंदों में 8 चौकों और 8 छक्कों की मदद से यह शतक बनाया। 175 रन में वैभव सूर्यवंशी ने 15 चौके और 15 छक्कों क बरसात की।
29
सबसे तेज सेंचुरी
वैभव ने 55 गेंदों में सेंचुरी जड़कर अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
39
सबसे तेज फिफ्टी
32 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर वैभव ने अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।
49
सबसे तेज 150 रन
वैभव ने U-19 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे तेज 150 रन (71 गेंद) बनाने का रिकॉर्ड भी तोड़ा। उन्होंने इंग्लैंड के बेन मेस (98 गेंद) को पीछे छोड़ा।
59
इतिहास में दूसरा सबसे तेज
वैभव ने U-19 वर्ल्ड कप इतिहास की दूसरी सबसे तेज सेंचुरी भी लगाई। सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के विल मैलायचुक (51 गेंद) के नाम है।
69
दूसरे सबसे बड़े स्कोरर
80 गेंदों में 175 रन बनाकर वैभव ने U-19 वर्ल्ड कप फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर बनाया। यह U-19 WC इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर भी है।
79
फाइनल में शतक लगाने वाले छठे खिलाड़ी
वैभव अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक लगाने वाले छठे और दूसरे भारतीय खिलाड़ी बने। उनसे पहले 2012 में उन्मुक्त चंद ने यह कारनामा किया था।
89
सिक्सर का रिकॉर्ड
U-19 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के (30) लगाने का रिकॉर्ड वैभव के नाम। उन्होंने एक पारी में भी सबसे ज्यादा 15 छक्के जड़े, जो एक नया कीर्तिमान है।
99
चौकों-छक्कों की बरसात
80 गेंदों पर 175 रन की अपनी पारी में वैभव ने 15 चौके और 15 छक्के लगाए। उन्होंने अपनी पारी के 150 रन सिर्फ बाउंड्री से ही बटोरे।