New Year 2026 में Team India को मिल सकते हैं 5 नए सितारे, 14 साल का खिलाड़ी सबसे आगे

New Year 2026 में Team India को मिल सकते हैं 5 नए सितारे, 14 साल का खिलाड़ी सबसे आगे

Published : Dec 31, 2025, 02:00 PM IST

New Year 2026 Indian Cricket: नया साल भारतीय क्रिकेट के लिए बेहद खास साबित हो सकता है। टीम इंडिया को कई नए और युवा खिलाड़ी मिलने की उम्मीद है, जिन्होंने घरेलू क्रिकेट से लेकर आईपीएल तक अपने शानदार प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींचा है।

Team India Debut Candidates: साल 2026 क्रिकेट जगत में नया आयाम रचने वाला है, कई ऐसे युवा खिलाड़ी भारतीय टीम में डेब्यू करने के लिए उत्सुक हैं। जिन्हें केवल एक मौके की तलाश है, इसमें 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ही नहीं बल्कि 5 खिलाड़ी ऐसे हैं जो साल 2026 में भारत के लिए डेब्यू कर सकते हैं। आइए आज एक नजर डालते हैं इन्हीं खिलाड़ियों पर जो इंटरनेशनल मैच खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं...

वैभव सूर्यवंशी 
14 साल के वैभव सूर्यवंशी आईपीएल डेब्यू कर चुके हैं। हाल ही में विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में अरुणाचल प्रदेश के लिए उन्होंने एक मैच में 190 रनों की पारी खेली थी। वो भारतीय टीम में डेब्यू करने के सबसे बड़े दावेदार माने जा रहे हैं, जो साल 2026 में T20 फॉर्मेट में भारत के लिए डेब्यू कर सकते हैं।

आयुष म्हात्रे 
इस लिस्ट में युवा प्लेयर आयुष म्हात्रे भी शामिल है, जिन्होंने रणजी ट्रॉफी 2025 में महाराष्ट्र के खिलाफ 176 रनों की पारी खेली थी। आईपीएल 2025 में वो चेन्नई सुपर किंग्स के लिए भी खेल चुके हैं और लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में उम्मीद है कि 2026 में वो भी भारत के लिए डेब्यू कर सकते हैं।

प्रियांशु आर्य 
दिल्ली प्रीमियर लीग में एक ओवर में छह छक्के लगाने वाले प्रियांशु आर्य भी इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। रणजी ट्रॉफी में डेब्यू के साथ ही उन्होंने तमिलनाडु के खिलाफ 71 रनों की पारी भी खेली थी।

 

03:25T20 World Cup से पहले जानिए 5 सबसे डिमांडिंग ऑलराउंडर, जो पलट सकते हैं मैच
03:36T20 वर्ल्ड कप से पहले जानें दुनिया के 5 सबसे खतरनाक ओपनर
03:3278 साल पुरानी टोपी बनी इतिहास, 3.40 करोड़ में बिकी डॉन ब्रैडमैन की बैगी ग्रीन कैप
04:03सिर्फ बांग्लादेश ही नहीं, ICC टूर्नामेंट से ‘ना’ कह चुकी हैं ये टीमें
03:27T20 वर्ल्ड कप 2026: भारत के ये 5 खिलाड़ी जिनसे कांपेंगी दुनिया की टीमें
03:13IND vs NZ: नागपुर की पिच पर कैसा है भारतीय टीम का रिकॉर्ड जानें
03:03ODI की हार भूलकर T20 में दमदार वापसी करेगी टीम इंडिया
03:02कब फिर नीली जर्सी में दिखेंगे विराट-रोहित? फैंस को करना होगा लंबा इंतजार
03:04सचिन से धोनी तक: ये 10 दिग्गज कभी नहीं खेले अंडर-19 वर्ल्ड कप
03:01अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने के बाद क्यों नहीं मिलती टीम को प्राइज मनी?
Read more