
IND vs PAK U19: पाकिस्तान को धूल चटाने के बाद भारत में जमके मनी दिवाली, सड़कों पर दिखा जीत का जश्न!
भारत ने अंडर-19 एशिया कप 2026 फाइनल में पाकिस्तान को 1 विकेट से हराया। जीत के बाद देश में जमकर दिवाली मनी। आतिशबाजी हुई और लोगों ने मिठाइयां बांटीं।
IND vs PAK U19 Victory Celebration: अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को एक विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। दोनों टीमों के बीच मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। भारत ने 338 रनों के बड़े लक्ष्य को आखिरी गेंद पर हासिल करके ऐतिहासिक जीत दर्ज की। मनल चौहान ने आखिरी गेंद पर चौका लगाकर टीम इंडिया को चैंपियन बना दिया।
पाकिस्तान पर जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने मनाया जश्न
पाकिस्तान के खिलाफ इस शानदार जीत के बाद मैदान पर भारतीय खिलाड़ियों का उत्साह देखने लायक था। आखिरी गेंद पर जीत मिलते ही टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने आक्रामक अंदाज में जश्न मनाया। मुश्किल परिस्थितियों में मिली इस जीत ने खिलाड़ियों की खुशी को और बढ़ा दिया।
अहमदाबाद में आतिशबाजी और मिठाइयां बांटकर मनाई खुशी
भारतीय टीम की जीत का जश्न सिर्फ मैदान तक सीमित नहीं रहा। देशभर में क्रिकेट प्रशंसकों ने अपनी खुशी अलग-अलग अंदाज में जाहिर की। गुजरात के अहमदाबाद में भी लोगों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। शहर में लोगों ने जमकर आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाइयां बांटकर भारत की जीत का जश्न मनाया। पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी गेंद तक चले रोमांचक मुकाबले में मिली इस जीत ने भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों को जश्न मनाने का खास मौका दे दिया।