विराट-अनुष्का के बेटे अकाय की पहली झलक आई सामने, क्यूटनेस देख फैंस हुए दीवाने

Published : Jan 13, 2025, 01:21 PM IST
virat-anushka

सार

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के बेटे अकाय की एक झलक कैमरे में कैद हुई। वृंदावन से मुंबई लौटते समय अकाय का क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस उनके गोलू-मोलू अंदाज पर फिदा हैं।

Akaay Kohli Pics: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को एक पावरफुल कपल माना जाता है। उनके पास दौलत और शोहरत की कोई कमी नहीं है। उनकी शादी के 7 साल पूरे हो चुके हैं। लेकिन, दोनों के बीच प्यार में कभी कोई कमी नजर नहीं दिखी है। कोहली और अनुष्का के दो बच्चे वामिका और अकाय हैं। अकाय का जन्म पिछले साल 15 फरवरी को हुआ था। फैंस उनके बच्चों की एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। क्रिकेटर कोहली अपने बच्चों के प्रति काफी ज्यादा प्राइवेसी रखते हैं। यही कारण है, कि अभी तक उन्होंने अपने बेटे का चेहरा मीडिया के सामने नहीं दिखाया है।

ऑस्ट्रेलिया से लौटने के बाद विराट कोहली अपने बच्चे और बीवी अनुष्का के साथ वृंदावन पहुंचे थे। वहां जाकर उन्होंने प्रेमानंद शरण जी महाराज से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। महाराज से मिलने के बाद वह परिवार संग मुंबई वापस लौटे। इसी दौरान उनके बेटे अकाय की एक झलक कैमरे में कैद हो गई। अब अकाय कोहली का क्यूट सा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उनका गोलू मोलू अंदाज फैंस को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है।

फैंस को बेहद पसंद आ रहा है अकाय का क्यूट अंदाज

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो के माध्यम से आप देख सकते हैं, कि अनुष्का शर्मा ने अपने बेटे अकाय को गोद में बिठा रखी हैं। यह वीडियो उसे समय का बताया जा रहा है, जब विराट वृंदावन से वापस मुंबई लौट रहे थे। इस वीडियो में नन्हा सा अकाय काफी प्यारा और क्यूट लग रहा है। उनके बेटे की पहली झलक पाकर फैंस काफी ज्यादा प्रसन्न नजर आ रहे हैं। वृंदावन में प्रेमानंद शरण महाराज जी से मुलाकात करते वक्त भी उनके दोनों बच्चे दिखे थे, लेकिन उनका चेहरा ब्लर कर दिया गया था।

ग्लेन मैक्सवेल के छक्के से थर्रा उठा पूरा स्टेडियम, VIDEO में देखें विध्वंशक शॉट

ऑस्ट्रेलिया में भी एक छोटे से बच्चे की तस्वीर हुई थी वायरल 

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पहले मुकाबले में अनुष्का शर्मा विराट कोहली का सपोर्ट करने स्टैंड पहुंची थीं। पर्थ टेस्ट के दौरान स्टेडियम में उनके साथ एक बच्चा भी दिखाई दिया था, जिसे विराट कोहली का बेटा अकाय बताया जा रहा था। फैंस को लगने लगा किया कोहली का बेटा ही है। लेकिन, बाद में पता चला कि वह अकाय नहीं बल्कि कोई दूसरा बच्चा था।

यह भी पढ़ें: दुबे आउट, ईशान-रजत को किया इग्नोर; इंग्लैंड के खिलाफ ऐसी है भारतीय T20i टीम

PREV

Recommended Stories

IND vs AFG 3rd T20 LIVE Streaming: ₹49 में मिलेगा पूरा मैच! लेकिन ये शर्त जरूर जान लें
Ind vs Afg 3rd T20 Live Streaming: फ्री में कहां-कैसे देखें भारत-अफगानिस्तान का रोमांचक मैच