नेम-फेम सब भूल लंदन में आम इंसान की तरह घूमते दिखें विरुष्का- हाथ में छाता और पानी की बोतल लिए नजर आए कोहली

Published : Aug 18, 2025, 10:02 AM IST
Virat-Kohli-Anushka-Sharma-London-Video

सार

Virushka Viral Video: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली टेस्ट और टी20 क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अपने परिवार के साथ लंदन में समय बिता रहे हैं। इस बीच उन्हें लंदन की सड़कों पर घूमते देखा गया, जहां वो बहुत ही सिंपल अंदाज में नजर आए। 

Virat Kohli Anushka Sharma London Video: किसी भी सेलिब्रिटी या स्टार खिलाड़ी के लिए नेम-फेम और पॉपुलैरिटी छोड़ना बहुत मुश्किल होता है। लेकिन भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपने बच्चों को अच्छी और आम इंसान की तरह परवरिश देने के लिए सारी चीजों को दरकिनार कर दिया और लंदन में बिल्कुल आम आदमी की तरह जिंदगी जी रहे हैं। इसकी बानगी हाल ही में एक वीडियो में नजर आई। जहां पर विरुष्का लंदन की सड़कों पर पैदल घूमते हुए नजर आ रहे हैं और अपने किसी फ्रेंड से रुक कर बात कर रहे हैं। आइए देखते हैं विराट और अनुष्का का ये दिल जीत लेने वाला वीडियो...

विराट अनुष्का का लंदन की सड़कों पर वीडियो

इंस्टाग्राम पर virushkaxphotos नाम से बने पेज पर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का एक वीडियो पोस्ट किया गया है। इस वीडियो में दोनों कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं। अनुष्का ने व्हाइट फुल स्लीव्स टी शर्ट और ब्लैक टाइट्स पहने हैं, तो विराट कोहली ब्लैक शॉर्ट्स और फुल स्लीव्स टी-शर्ट पहने कूल अंदाज में दिख रहे हैं। एक हाथ में उन्होंने काला छाता पकड़ा है, तो दूसरे हाथ में पानी की बड़ी सी बोतल लिए हैं। इस दौरान दोनों अपने किसी फ्रेंड से सड़क किनारे रुक कर बात कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर विराट और अनुष्का का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

 

और पढे़ं- अब तक कितनी बार वृंदावन जा चुके हैं विराट अनुष्का, जानें हर यात्रा के बाद कैसे बदला करियर ग्राफ

फैंस बोले कपल हो तो ऐसा

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के इस सादगी भरे अंदाज को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। फैंस दोनों की तारीफ करते नहीं थक रहे, यूजर्स कमेंट कर रहे हैं कि ये दुनिया के सबसे अच्छे कपल है। एक यूजर ने लिखा कि सारी दुनिया एक तरफ विरुष्का एक तरफ। कई यूजर्स ने लिखा- कि इनका प्यार, इनकी शादी और इनका बॉन्ड हमेशा ऐसे ही बरकरार रहे।

ये भी पढे़ं- कौन सा पनीर खाते हैं विराट कोहली, 100 ग्राम में ही मिलेगा 1 किलो का पावर

कोहली ने लिया संन्यास तो 7 साल से बड़े पर्दे से दूर है अनुष्का

बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा आखिरी बार साल 2018 में शाहरुख खान के साथ फिल्म जीरो में नजर आई थी। इसके बाद उन्होंने बड़े पर्दे से ब्रेक लिया। इस दौरान उन्होंने दो बच्चों को जन्म दिया। अनुष्का शर्मा की फिल्म चकदा एक्सप्रेस साल 2022 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन ये फिल्म लगातार पोस्टपोन होती जा रही है। ऐसे में फैंस उनके कमबैक का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दूसरी तरफ, विराट कोहली ने पिछले साल टी20 इंटरनेशनल से संन्यास का ऐलान किया था। इसी साल उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से भी संन्यास का ऐलान कर दिया और अब वो केवल भारतीय टीम के लिए वनडे मैच खेलते नजर आएंगे। कहा जा रहा है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में कोहली भारतीय टीम का हिस्सा होंगे।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Who Won Yesterday’s Cricket Match, ZIM vs AUS: कल का मैच कौन जीता, T20 World Cup Result जिम्बाब्बे vs ऑस्ट्रेलिया
Ind vs Pak T20 Match: अभिषेक शर्मा पर पाकिस्तानी क्रिकेटर का भद्दा कमेंट, मैच से पहले ऐसा क्या कहा?