Virat Kohli Vrindavan Visit: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा राधा-कृष्ण के परम भक्तों में से एक है। वह कई बार वृंदावन भी जा चुके हैं। जन्माष्टमी के मौके पर हम आपको बताते हैं कि वह अब तक कितने बार वृंदावन गए हैं। 

Virat-Anushka Janmashtami 2025: क्या मैं पूजा पाठ टाइप लगता हूं से लेकर वृंदावन की कुंज गलियों में घूमकर संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने तक भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली में जो चेंज आया है वह पूरी दुनिया ने अपने आंखों से देखा है। इसका श्रेय उनकी वाइफ और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को जाता है। जिन्होंने उन्हें अध्यात्म का रास्ता दिखाया। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर आइए आज जानते हैं कि विराट अनुष्का कब-कब वृंदावन गए और वहां से आने के बाद क्या परिवर्तन उनमें देखा गया।

विराट अनुष्का की वृंदावन यात्रा (Virat Anushka Vrindavan visit)

पहली यात्रा-विराट कोहली और अनुष्का शर्मा जनवरी 2023 में वृंदावन के श्री राधा केली कुंज आश्रम में संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने पहुंचे थे। उसके बाद उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ वनडे मैच में 3 साल बाद पहला शतक लगाया और 113 रन बनाए। इस यात्रा के बाद उनके करियर को नई दिशा मिली और उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में भी शतक जड़ा।

और पढे़ं- कौन सा पनीर खाते हैं विराट कोहली, 100 ग्राम में ही मिलेगा 1 किलो का पावर

दूसरी यात्रा- इसी साल जनवरी 2025 में ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपने बच्चों के साथ दोबारा संत श्री प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने के लिए पहुंचे थे। ऑस्ट्रेलिया सीरीज में उन्होंने 9 मैचों में केवल 190 रन बनाए थे, जिसके बाद उन्हें खूब आलोचना का शिकार होना पड़ा था। लेकिन प्रेमानंद महाराज के दर्शन के बाद उन्होंने आईपीएल में कमबैक किया और 18 साल बाद आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की। आईपीएल 2025 में विराट कोहली ने 11 मैचों में 505 रन बनाए और इस सीजन वो दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बनें।

तीसरी यात्रा- टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद विराट कोहली अगले दिन ही 13 मई 2025 को श्री प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचे। इस दौरान महाराज जी ने उनसे जब पूछा प्रसन्न हो? तो विराट ने उत्तर दिया- जी ठीक हूं। इसके बाद से विराट कोहली क्रिकेट पिच से दूर हैं। आईपीएल 2025 की ट्रॉफी जीतने के बाद वो अब अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में भारतीय टीम के लिए खेलते नजर आएंगे।

ये भी पढे़ं- विराट के डुप्लीकेट्स! कोहली जैसे दिखते हैं ये 5 लोग, क्या आप पहचान सकते हैं?

क्रिकेट पिच से हटकर विराट कोहली का वृंदावन जाना उन्हें आध्यात्मिक शांति, मानसिक मजबूती और स्थिर दृष्टिकोण देता है। इससे उनके खेल और जीवन पर एक पॉजिटिव इंपैक्ट पड़ा है और विराट अनुष्का दोनों को नाम जप काउंटर पहने भी देखा गया है, यानी कि वो राधा नाम का जाप निरंतर करते हैं।