MI vs RCB: वानखेड़े में विराट कोहली ने रच दिया इतिहास, टी20 में पूरे किए 13000 रन, बने पहले भारतीय बल्लेबाज

Published : Apr 07, 2025, 10:24 PM IST
Virat Kohli 13000 runs

सार

Mumbai Indians vs Royal Challengers Bengaluru: मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में विराट कोहली ने बल्ले से इतिहास रचा है। वह अब टी20 क्रिकेट में 13000 रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने हैं। उन्होंने इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज को पीछे छोड़ दिया। 

Virat Kohli 13000 Runs in T20: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच खेले जा रहे आईपीएल 2025 के 20वें मुकाबले में विराट कोहली ने अपने बल्ले से नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। विराट अब टी20 क्रिकेट में 13000 के आंकड़े तक पहुंच चुके हैं। इसी के साथ वह इस बड़े रिकॉर्ड पर पहुंचने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज भी बने हैं। इस फटाफट क्रिकेट में इस मुकाम तक पहुंचने वाले कोहली दुनिया का पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं। इस बड़ी बात का गवाह वानखेड़े स्टेडियम ही बना है। मुंबई के खिलाफ मुकाबले में विराट के बल्ले से अर्धशतकीय पारी भी निकली, जिसके चलते टीम बड़े स्कोर तक जाने में सफल भी हुई।

मुंबई इंडियंस के खिलाफ विराट कोहली ने रचा इतिहास

MI और RCB के लिए कुछ कांटेदार मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में खेला जा रहा है। इस मैच में मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं, पहले बल्लेबाजी करने के लिए विराट कोहली आने वाले थे। इस मैच से पहले उनके टी20 करियर में 12983 रन हो चुके थे और 13 हजार का आंकड़ा छूने के लिए केवल 17 रनों की जरूरत थी। उन्होंने इस इंतजार को ज्यादा बढ़ने नहीं दिया और फटाफट रन बनाकर 13000 का आंकड़ा छू लिया। किंग कोहली से पहले इस लिस्ट में क्रिस गेल और कीरोन पोलार्ड जैसे 5 बड़े धुरंधर बल्लेबाज का नाम शामिल है।

सबसे तेज 13000 रन बनाने वाले विराट बने दूसरे बल्लेबाज

विराट कोहली टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 13000 रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने हैं। उन्होंने 386 पारियों में ही यह करनामा करके दिखाया और इतिहास रच दिया। विराट से आगे एकमात्र खिलाड़ी के नाम यह रिकॉर्ड दर्ज है। जी हां, वेस्टइंडीज के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने 381 पारियों में 13000 रनों का आंकड़ा छू लिया था। वहीं, विराट से पहले दूसरे नंबर पर इंग्लैंड के बल्लेबाज एलेक्स हेल्स का नाम सूची में था। लेकिन अब किंग ने उन्हें भी पीछे छोड़ दिया है।

कोहली ने शानदार पारी खेलकर RCB को बड़े टोटल तक पहुंचाया

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में विराट कोहली का बल्ला जमकर गरजा। उन्होंने वानखेड़े स्टेडियम में 42 गेंदों पर 67 रनों की पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 2 छक्के शामिल थे। पहली गेंद से ही विराट अच्छी लय में नजर आ रहे थे। जसप्रीत बुमराह को भी उन्होंने एक शानदार छक्का लगाया। विराट ने RCB के देवदत्त पड्डिकल के साथ मिलकर 91 रनों की विस्फोटक साझेदारी की। इतना ही नहीं, रजत पाटीदार और उनके बीच 48 रनों की पार्टनरशिप हुई। जिसके चलते बेंगलुरु ने मुंबई के सामने 222 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

2025 में पाकिस्तान में सबसे ज्यादा सर्च हुए ये 5 क्रिकेटर
AUS vs ENG: जो रूट ने ऑस्ट्रेलिया में जड़ा पहला टेस्ट शतक, हार्दिक के स्टाइल में सेलिब्रेट कर हुए VIRAL