
India vs Australia 2nd ODI: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। पहले मुकाबले में कंगारूओं ने टीम इंडिया को 7 विकेट से हरा दिया था। इस मुकाबले में लंबे समय बाद वापसी कर रहे विराट कोहली और रोहित शर्मा बनने से फ्लॉप रहे थे। करीब 7 महीने बाद भारतीय टीम की जर्सी में दोनों खिलाड़ी नजर आए, लेकिन आधे घंटे भी क्रीज पर नहीं टिक पाए। हिटमैन ने 14 गेंद पर 8 और किंग विराट 8 गेंद पर 0 बनाकर आउट हुए। अब अगला मुकाबला 23 अक्टूबर को एडिलेड में है। ऐसे में दोनों की नजरें वापसी पर होंगी।
विराट कोहली और रोहित शर्मा जब डिलीट के मैदान पर होंगे, तो उनके पास वापसी करने का एक शानदार मौका रहेगा। पहले मुकाबले में फ्लॉप होने के बाद अब एडिलेड में एक बड़ी पारी खेलना चाहेंगे। सबसे बड़ी बात यह है कि दोनों का रिकॉर्ड इस मैदान पर बेहद ही शानदार रहा है। किसी भी चाहिए हम जानते हैं, कि दोनों में किसने एडिलेड में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।
किंग विराट कोहली साल 2012 से लेकर 2019 तक कुल चार मुकाबले इस मैदान पर खेले हैं। इस दौरान 61.00 की औसत से 244 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 291 का रहा है। कोहली के बल्ले से दो शतक भी निकले हैं। उन्होंने 27 चौके और 2 छक्के मारे हैं। इसके अलावा उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 107 रन है।
और पढ़ें- पहले ODI में भारत की हार में विलेन बने ये 5 खिलाड़ी, ऑस्ट्रेलिया के सामने उड़ गए होश
हिटमैन रोहित शर्मा ने टीम इंडिया के लिए एडिलेड में 2008 से लेकर 2019 तक कुल 6 वनडे मैच खेले हैं। इस दौरान 21 की औसत से 131 रन बनाए हैं। रोहित के बल्ले से 179 के स्ट्राइक रेट से रन निकले हैं। वहीं, उन्होंने कोई शतक और अर्धशतक नहीं लगाया है। उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 43 रन है, जबकि 8 चौके और 3 छक्के मारे हैं। इस मामले में विराट से रोहित पीछे हैं। लेकिन, इनके पास वापसी करने का शानदार मौका होगा।
एडिलेड ओवल के ऐतिहासिक मैदान पर भारतीय टीमन ने 15 वनडे मुकाबले खेले गए हैं जिसमें 9 जीते हैं, जबकि 5 में हार मिली है। वहीं, 1 मुकाबला टाई रहा है। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 54 वनडे मैच में 57 अपने नाम किए हैं, जबकि 17 में हार झेलना पड़ा है। इस मैदान का सबसे बड़ा टोटल 367 रन है, जो ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ बनाए हैं।
और पढ़ें- IND vs AUS, 2nd ODI: कब-कहां खेला जाएगा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मैच