जब एमएस धोनी ने 5 स्टार होटल में खाना खाने से कर दिया था माना, फिर शेफ को कमरे में बुलाकर की स्पेशल डिमांड

Published : Aug 14, 2023, 11:06 AM ISTUpdated : Aug 14, 2023, 11:09 AM IST
5-star-hotel-chef-told-story-about-MS-Dhoni

सार

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की दरियादिली के आपने कई किस्से सुने होंगे, लेकिन आज हम आपको बताते हैं एक ऐसी स्टोरी जब धोनी ने फाइव स्टार होटल में खाना खाने से मना कर दिया और उसके बाद क्या हुआ आइए जानें…

स्पोर्ट्स डेस्क: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी न सिर्फ अपने खेल और अपनी कप्तानी को लेकर बल्कि अपने व्यवहार को लेकर भी हमेशा चर्चा में रहते हैं। अपने अधीन काम करने वाले लोगों से लेकर वह हर इंसान से बड़े ही प्यार से मिलते हैं और उनकी मदद भी करते हैं। इस बीच फाइव स्टार होटल के शेफ सुरेश पिल्लई ने धोनी से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया। जब धोनी ने उनके हाथ का बना खाना खाने से मना कर दिया था और फिर उसके बाद क्या हुआ वह आज भी शेफ सुरेश को बखूबी याद है।

शेफ ने शेयर किया धोनी से जुड़ा किस्सा

यह बात है अक्टूबर 2018 की जब भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे मैच खेलने के लिए तिरुवनंतपुरम में गई थी। उसे समय द लीला पैलेस होटल में शेफ सुरेश पिल्लई काम किया करते थे। ऐसे में उन्होंने पूरी टीम के लिए एक खास सी फूड दावत तैयार की। पूरी टीम ने उनके खाने का लुत्फ उठाया, लेकिन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने वह खाना खाने से मना कर दिया। ऐसे में शेफ को बुरा जरूर लगा, लेकिन धोनी के एक जेस्चर ने उनका दिल जीत लिया।

शेफ को रूम में बुलाकर धोनी ने बताई दिल की बात

हाल ही में शेफ सुरेश पिल्लई ने इस घटना का जिक्र करते हुए धोनी की दरियादिली और बड़े दिल की सराहना की। उन्होंने बताया कि जब धोनी ने उनका खाना खाने से मना किया तो सीएसके के कप्तान ने उन्हें अपने कमरे में बुलाया। उन्होंने कहा कि एक पल के लिए मैं स्तब्ध रह गया, क्योंकि जिसे मैं अपना आदर्श मानता हूं, टीवी पर देखता हूं उन्होंने मुझे अपने कमरे में बुलाया। मैंने सब कुछ छोड़ दिया और तीसरी मंजिल तक बिना लिफ्ट के सीढ़ियों से ही दौड़ कर चला गया।

 

 

धोनी को है सी फूड से एलर्जी

अपने कमरे में शेफ को बुलाकर धोनी ने बताया कि उन्हें सी फूड यानी कि समुद्री खाने से एलर्जी है। इसे खाने से उनके गले में खराश हो जाती है। जिसके कारण वह उनके हाथ का बना खाना नहीं खा पाए। इसके बाद धोनी ने उनसे रसम खाने के लिए विशेष अनुरोध किया और फिर सुरेश पिल्लई ने अपने हाथों से चेट्टिनाड चिकन, बासमती चावल, भुना हुआ पापड़म और एक मजेदार रसम उनके लिए बनाया और अपने हाथों से उन्हें सर्व किया।

और पढ़ें- भारत बनाम वेस्टइंडीज मैच में इतना डीप नेक टॉप पहने पहुंची इस क्रिकेटर की बीवी, यूजर्स बोले- अरे भाभी जी चहल भाई का दिमाग भटका रही हो

PREV

Recommended Stories

Who Won Yesterday’s Cricket Match, PAK vs ENG: कल का मैच कौन जीता, T20 World Cup Result पाकिस्तान vs इंग्लैंड
PAK vs ENG: पाकिस्तान को हरा इंग्लैंड सेमीफाइनल में, अकेले किला लड़े कप्तान हैरी ब्रूक