जब सीक्रेट सांता बन विराट कोहली ने दिया बच्चों को सरप्राइज, नन्हे मुन्ने गरीब बच्चों का बन गया मेरी क्रिसमस

Published : Dec 25, 2023, 08:13 AM ISTUpdated : Dec 25, 2023, 08:19 AM IST
Virat-Kohli-as-santa-claus

सार

आज यानी कि 25 दिसंबर को क्रिसमस का त्योहार मनाया जा रहा है, ऐसे में हम आपको दिखाते हैं भारतीय क्रिकेट टीम के रियल सांता यानी कि विराट कोहली का एक ऐसा वीडियो, जिसमें वो बच्चों के लिए सीक्रेट सांता बना कर आए।

स्पोर्ट्स डेस्क: 26 दिसंबर 2023 से भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने जा रही है। हालांकि, भारतीय टीम के स्टार प्लेयर विराट कोहली मैच होने से पहले ही भारत लौट आए हैं। कहा जा रहा है कि फैमिली इमरजेंसी के चलते उन्होंने सीरीज को शुरू होने से पहले ही छोड़ दिया, लेकिन इस बीच विराट कोहली का एक थ्रोबैक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह नन्हे मुन्ने गरीब बच्चों के लिए सीक्रेट सांता बना कर आए और उनका क्रिसमस और ज्यादा हैप्पी बना दिया।

विराट कोहली का थ्रोबैक वीडियो

इंस्टाग्राम पर virat.kohli_fandom18 नाम से बने पेज पर सांता क्लॉस का एक वीडियो शेयर किया गया है। जिसमें सांता कुछ जरूरतमंद बच्चों के बीच पहुंचता है और कहता है कि क्या आपको विराट कोहली से मिलना है? जिस पर सारे बच्चे जोर से चिल्लाकर हां कहते हैं और फिर सांता अपनी दाढ़ी, मूछ और कैप हटाते हैं। तो पता चलता है कि यह कोई और नहीं बल्कि विराट कोहली हैं। उन्हें सांता के रूप में देखकर बच्चे खुशी से झूम उठे और सभी ने उनको जाकर गले लगाया। इसके बाद विराट कोहली ने सभी को गिफ्ट बाटें और बच्चों के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट किया।

 

 

वायरल हो रहा है विराट कोहली का सीक्रेट सांता वीडियो

बच्चों के लिए सीक्रेट सांता बना कर आए विराट कोहली का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, यह वीडियो एक ऐड शूट के दौरान का है जहां विराट कोहली ने सांता क्लॉस बनकर बच्चों को ढेर सारी खुशियां दी थी। क्रिसमस के मौके पर उनका यह वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है और लोग विराट कोहली के इस जेस्चर की तारीफ भी कर रहे हैं। बता दें कि विराट कोहली 26 दिसंबर से शुरू होने वाली साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैच का हिस्सा थे, लेकिन फैमिली इमरजेंसी के चलते वो वापस मुंबई लौट आए हैं।

और पढ़ें- Merry Christmas 2023: क्रिसमस पर अपने फ्रेंड्स, फैमिली और सभी को भेजें ये प्यारे मैसेज, कोट्स और इमेज

PREV

Recommended Stories

IND vs NZ: वेलिंगटन में बारिश ने बढ़ाई फैंस की टेंशन, फैंस बोले- RO-KO का बल्ला आज मचाएगा तूफान
IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, बारिश के चलते सिर्फ इतने ओवर का होगा मैच