फरवरी में दूसरी बार दूल्हा बनेंगे शिखर धवन, इस विदेशी लड़की को बनाएंगे दुल्हन

फरवरी में दूसरी बार दूल्हा बनेंगे शिखर धवन, इस विदेशी लड़की को बनाएंगे दुल्हन

Published : Jan 06, 2026, 02:57 PM IST

Shikhar Dhawan Wedding News: शिखर धवन एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिखर धवन फरवरी के तीसरे हफ्ते में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ शादी करने जा रहे हैं।

Who Is Sophie Shine: पूर्व भारतीय स्टार क्रिकेटर शिखर धवन एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में है। रिपोर्ट्स के अनुसार, शिखर धवन अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ शादी करने वाले हैं। वो फरवरी के तीसरे हफ्ते में दिल्ली एनसीआर में एक ग्रैंड वेडिंग करने वाले हैं। उनकी शादी में परिवार और करीबी दोस्तों के शामिल होने की उम्मीद है। हालांकि, शिखर धवन या सोफी ने अभी तक इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है, लेकिन दोनों की शादी को लेकर चर्चा तेज है। इस बीच हम आपको बताते हैं कौन है उनकी विदेशी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन...

कौन है शिखर धवन की गर्लफ्रेंड सोफी शाइन
सोफी शाइन आयरलैंड की रहने वाली एक बेहद ही खूबसूरत लड़की हैं। उन्होंने आयरलैंड के कैसलरॉय कॉलेज से पढ़ाई की, इसके बाद लिमरिक इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मार्केटिंग और मैनेजमेंट की डिग्री हासिल की। वो प्रोडक्ट कंसल्टेंट के रूप में काम कर चुकी हैं और फिलहाल अबू धाबी में नॉर्दर्न ट्रस्ट कॉर्पोरेशन की वाइस प्रेसिडेंट है। इतना ही नहीं वो शिखर धवन फाउंडेशन से भी जुड़ी है। सोफी सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं, इंस्टाग्राम पर उनके 3 लाख 41 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, जिनके लिए अक्सर वो अपनी तस्वीर शेयर करती रहती है। शिखर धवन के साथ उनकी तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं।

 

03:25T20 World Cup से पहले जानिए 5 सबसे डिमांडिंग ऑलराउंडर, जो पलट सकते हैं मैच
03:36T20 वर्ल्ड कप से पहले जानें दुनिया के 5 सबसे खतरनाक ओपनर
03:3278 साल पुरानी टोपी बनी इतिहास, 3.40 करोड़ में बिकी डॉन ब्रैडमैन की बैगी ग्रीन कैप
04:03सिर्फ बांग्लादेश ही नहीं, ICC टूर्नामेंट से ‘ना’ कह चुकी हैं ये टीमें
03:27T20 वर्ल्ड कप 2026: भारत के ये 5 खिलाड़ी जिनसे कांपेंगी दुनिया की टीमें
03:13IND vs NZ: नागपुर की पिच पर कैसा है भारतीय टीम का रिकॉर्ड जानें
03:03ODI की हार भूलकर T20 में दमदार वापसी करेगी टीम इंडिया
03:02कब फिर नीली जर्सी में दिखेंगे विराट-रोहित? फैंस को करना होगा लंबा इंतजार
03:04सचिन से धोनी तक: ये 10 दिग्गज कभी नहीं खेले अंडर-19 वर्ल्ड कप
03:01अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने के बाद क्यों नहीं मिलती टीम को प्राइज मनी?
Read more