Who Won Yesterday’s IPL Match, PBKS vs LSG Result: कल का मैच कौन जीता, पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स Highlights

Published : May 24, 2026, 01:00 AM IST
LSG vs PBKS

सार

PBKS vs LSG IPL Yesterday Match Result: पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबले में कल का मैच कौन जीता, मैच का पूरा रिजल्ट, अहम लम्हें और हाइलाइट्स यहां जानें। कल के मैच में कप्तान श्रेयस अय्यर के तूफानी शतक और प्रभसिमरन सिंह की धमाकेदार पारी के दम पर पंजाब ने लखनऊ को धूल चटाई। 

Yesterday IPL Match Winner: IPL 2026 में शनिवार का दिन क्रिकेट फैंस के लिए बेहद रोमांचक रहा। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच हाई-स्कोरिंग और कांटे का मुकाबला देखने को मिला। पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर की सेंचुरी सबसे धमाकेदार रही। अगर आप कल का मैच नहीं देख पाए हैं और जानना चाहते हैं कि मैदान पर क्या-क्या हुआ, कौन इस मैच का विनर रहा, किसे मैन ऑफ द मैच मिला, किसने कितना स्कोर किया और टर्निंग पॉइंट्स क्या रहे, तो यहां जानिए मैच का पूरा रोमांच..

कल IPL का मैच कौन जीता?

कल के मैच में पंजाब किंग्स ने कमाल का खेल दिखाते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से पटखनी दे दी। इस धमाकेदार जीत के साथ ही पंजाब ने प्लेऑफ की रेस में खुद को मजबूती से बनाए रखा है। पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 196 रनों का एक मजबूत स्कोर बनाया। लखनऊ की तरफ से जोश इंगलिस ने मैदान पर आते ही चौके-छक्कों की बरसात कर दी और सबसे ज्यादा 72 रन कूटे। उनका भरपूर साथ निभाया आयुष बदोनी ने, जिन्होंने मात्र 18 गेंदों में 43 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेल डाली। आखिरी में अब्दुल समद ने भी नाबाद 37 रन बनाकर टीम को एक बड़े स्कोर तक पहुंचा दिया। पंजाब की तरफ से गेंदबाजी में मार्को येन्सन और स्पिनर युजवेंद्र चहल ने बढ़िया काम किया और 2-2 विकेट चटकाए।

श्रेयस अय्यर का तूफान और पहला IPL शतक

197 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्या पहली ही गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद प्रभसिमरन सिंह ने मोर्चा संभाला और 39 गेंदों में 69 रन की बेहद तेज पारी खेलकर पंजाब को मैच में वापस ला खड़ा किया। उन्हें अर्जुन तेंदुलकर ने LBW आउट किया। इसके बाद मैदान पर असली जादू दिखाया पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने। श्रेयस ने लखनऊ के हर गेंदबाज की जमकर क्लास ली और मात्र 51 गेंदों में नाबाद 101 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली। यह उनके आईपीएल करियर का पहला शतक भी है। सबसे मजेदार बात यह रही कि अय्यर ने 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर मोहसिन खान को एक कड़क छक्का जड़कर न सिर्फ अपना शतक पूरा किया, बल्कि टीम को 7 विकेट से एकतरफा जीत भी दिला दी। बेहतरीन कप्तानी पारी के लिए उन्हें 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया। इस जीत के साथ पंजाब के अब 15 पॉइंट्स हो गए हैं।

 

 

LSG की तरफ से किसने कितना रन बनाया?

लखनऊ की तरफ से ओपनर जोश इंगलिस ने 44 गेंदों में 72 रन की सबसे बड़ी पारी खेली। आयुष बदोनी ने 43 रन और ऋषभ पंत ने 26 रन का योगदान दिया। आखिरी ओवरों में अब्दुल समद ने तेजी से नाबाद 37 रन बटोरे। निकोलस पूरन (2 रन) और अर्शिन कुलकर्णी (0) कल पूरी तरह फ्लॉप रहे। लखनऊ की टीम ने पूरे 20 ओवर खेलकर 6 विकेट पर 196 रन बनाए।

PBKS की कसी हुई गेंदबाजी

पंजाब के गेंदबाजों में स्पिनर युजवेंद्र चहल सबसे किफायती रहे, उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 25 रन देकर 2 बड़े विकेट लिए। तेज गेंदबाज मार्को येन्सन ने भी 33 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए। अजमतुल्लाह उमरजई और शशांक सिंह को 1-1 सफलता मिली, जबकि अर्शदीप सिंह कल थोड़े महंगे साबित हुए और उन्होंने 3 ओवर में 52 रन लुटाए।

पंजाब किंग्स की धमाकेदार रन-चेज

पंजाब ने 197 रनों का टारगेट 18 ओवर में ही सिर्फ 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 51 गेंदों में 11 चौके और 5 छक्के उड़ाते हुए नाबाद 101 रन बनाए। ओपनर प्रभसिमरन सिंह ने 69 रनों की तेजतर्रार पारी खेली, जबकि कूपर कोन्नोल्ली ने 18 रन बनाए। अंत में सूर्यांश शेड़गे 9 रन बनाकर नाबाद लौटे।

लखनऊ सुपर जायंट्स की गेंदबाजी का हाल

लखनऊ के गेंदबाजों के लिए कल का दिन भूलने जैसा रहा। सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने 4 ओवर में 45 रन खर्च किए, हालांकि उन्हें 2 विकेट मिले। युवा गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर ने बढ़िया लाइन-लेंथ दिखाई और 4 ओवर में 36 रन देकर प्रभसिमरन के रूप में 1 बड़ा विकेट चटकाया। मोहसिन खान और दिग्वेश सिंह को कल कोई सफलता नहीं मिल सकी।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 24 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, देखें पूरा शेड्यूल
LSG vs PBKS Live Streaming: पंजाब के लिए आर-पार की जंग, जानें मोबाइल-TV पर फ्री में कैसे देखें?