Who Won Yesterday T20 Match, IND vs AFG Result: कल का मैच कौन जीता? जानें दिल्ली में कैसे पलटा गेम

Published : Sep 16, 2026, 06:00 AM IST
IND vs AFG 2nd T20

सार

IND vs AFG 2nd T20 Yesterday Match Result: भारत और अफगानिस्तान के बीच मंगलवार को हुआ दूसरा टी20 मैच कौन जीता? जानिए मैच का पूरा स्कोरकार्ड, अहम लम्ंहे और हाइलाइट्स।

IND vs AFG Yesterday Match Result: मंगलवार, 15 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा टी-20 मैच खेला गया। पहला मैच जीतने के बाद कॉन्फिडेंस से भरी टीम इंडिया सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से मैदान में उतरी। जबकि अफगानिस्तान पर मैच बचाने का दबाव था। टॉस जीतकर गेंदबाजी करने उतरी भारतीय टीम शुरू से ही मैच पर पकड़ बनाए रखी और एकतरफा जीत दर्ज की। आइए जानते हैं श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया का प्रदर्शन कैसा रहा और मैच कितने ओवर में जीती...

कल का मैच कौन जीता?

मंगलवार को भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी-20 में टीम इंडिया ने 160 रन के लक्ष्य को सिर्फ 14.5 ओवर में हासिल कर लिया। भारत की इस जीत के हीरो संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा रहे। दोनों ने शुरुआत से ही अफगानिस्तान के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया। संजू ने सिर्फ 22 गेंदों में 57 रन ठोक दिए, जबकि अभिषेक ने 19 गेंदों में 39 रन बनाए। इस जीत के साथ भारत ने 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।

भारत ने 7 विकेट से मारी बाजी

अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 159 रन बनाए। भारत के सामने 160 रन का लक्ष्य था। जवाब में टीम इंडिया ने शुरुआत से ही तेजी दिखाई। भारत ने 14.5 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। भारत ने लक्ष्य से सिर्फ 89 गेंदों में ज्यादा रन बना दिए और मुकाबला काफी पहले खत्म कर दिया।

संजू सैमसन ने 22 गेंद में मचा दिया तूफान

भारत के रन चेज की शुरुआत ही धमाकेदार रही। संजू सैमसन ने आते ही बड़े शॉट लगाने शुरू कर दिए। उन्होंने महज 22 गेंदों पर 57 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 7 चौके और 4 छक्के निकले। उनका स्ट्राइक रेट 259.09 रहा। संजू ने गेंदबाजों को सेट होने का मौका ही नहीं दिया। उनका अंदाज देखकर साफ था कि भारत लक्ष्य को जल्दी खत्म करने के इरादे से उतरा है। हालांकि, राशिद खान ने उन्हें आउट कर दिया, लेकिन तब तक संजू अपना काम कर चुके थे।

अभिषेक शर्मा ने भी नहीं छोड़ी कसर

संजू के साथ ओपनिंग करने आए अभिषेक शर्मा ने भी तेज बल्लेबाजी की। अभिषेक ने 19 गेंदों में 39 रन बनाए। उन्होंने 2 चौके और 4 छक्के लगाए। संजू और अभिषेक की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए सिर्फ 38 गेंदों में 88 रन जोड़ दिए। यही शुरुआत मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुई। अफगानिस्तान ने सोचा होगा कि 159 रन का स्कोर बचाया जा सकता है, लेकिन भारतीय ओपनर्स ने पहले ही पावरप्ले में मैच का पूरा मूड बदल दिया।

राशिद खान ने 3 विकेट लिए, लेकिन मैच नहीं बचा पाए

अफगानिस्तान के स्टार गेंदबाज राशिद खान ने भारत को रोकने की पूरी कोशिश की। उन्होंने 3.5 ओवर में 36 रन देकर 3 विकेट लिए। राशिद ने अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और श्रेयस अय्यर को पवेलियन भेजा। लेकिन भारत के टॉप बल्लेबाज पहले ही रन चेज को काफी आसान बना चुके थे। राशिद की कोशिश के बावजूद अफगानिस्तान भारत को जीत से नहीं रोक सका।

ईशान किशन ने लगाया जीत पर फाइनल पंच

संजू और अभिषेक के आउट होने के बाद ईशान किशन ने जिम्मेदारी संभाली। ईशान ने 23 गेंदों में नाबाद 38 रन बनाए। उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के लगाए। उनके साथ तिलक वर्मा नाबाद रहे। तिलक ने 14 गेंदों पर 15 रन बनाए। दोनों ने मिलकर भारत को 14.5 ओवर में लक्ष्य तक पहुंचा दिया। भारत का स्कोर 163/3 होते ही मुकाबला खत्म हो गया और टीम इंडिया ने सीरीज भी अपने नाम कर ली।

अफगानिस्तान ने बनाए थे 159 रन

इससे पहले टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम 20 ओवर में 159/8 तक पहुंची। टीम के लिए इब्राहिम जादरान ने सबसे ज्यादा 37 रन बनाए। उन्होंने 33 गेंदों का सामना किया और 6 चौके लगाए। इसके अलावा राशिद खान ने 28 रन और मोहम्मद नबी ने 20 रन का योगदान दिया। दर्विश रसूली ने भी 15 गेंदों में 26 रन बनाए, जिसमें 2 छक्के शामिल थे। लेकिन अफगानिस्तान लगातार विकेट खोता रहा और 160 रन के आसपास ही रुक गया।

नीतीश रेड्डी ने तोड़ी अफगानिस्तान की कमर

भारत की तरफ से गेंदबाजी में नीतीश कुमार रेड्डी सबसे आगे रहे। नीतीश ने सिर्फ 3 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट निकाले। उन्होंने इब्राहिम जादरान, गुलबदीन नाइब और राशिद खान जैसे बल्लेबाजों को आउट किया। अर्शदीप सिंह ने 2 विकेट लिए, जबकि जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और रवि बिश्नोई को एक-एक सफलता मिली। बुमराह ने 4 ओवर में सिर्फ 25 रन दिए और एक विकेट लिया। उनकी कसी हुई गेंदबाजी ने भी अफगानिस्तान को खुलकर खेलने नहीं दिया।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

IND vs AFG 2nd T20: 89 गेंद में ही खेल खत्म! संजू-अभिषेक के तूफान से भारत ने जीती सीरीज
IND vs AFG LIVE मैच नहीं चल रहा? घबराएं नहीं, 2 मिनट में ऐसे करें स्ट्रीमिंग शुरू