महिला प्रीमियर लीग 2023: मुंबई इंडियंस की धमाकेदार जीत, दिल्ली कैपिटल्स की हुई करारी हार

महिला प्रीमियर लीग 2023 (Women Premier League 2023) मे मुंबई इंडियंस ने एक और धमाकेदार जीत दर्ज की है। दिल्ली कैपिटल्स के साथ हुए मुकाबले में मुंबई की टीम ने शानदार गेंदबाजी की और फिर 5 ओवर पहले ही मैच जीत लिया।

 

Manoj Kumar | Published : Mar 10, 2023 4:54 AM IST

Women Premier League. महिला प्रीमियर लीग 2023 में मुंबई इंडियंस का शानदार सफर जारी है और टीम ने लगातार जीत का सिलसिला टूटने नहीं दिया है। दिल्ली कैपिटल्स के साथ हुए मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने 8 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की है। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी की और 18 ओवर में 105 रन पर पूरी टीम ऑलआउट हो गई। इसके बाद मुंबई ने 5 ओवर पहले ही 109 रन बनाकर मुकाबला 8 विकेट से अपने नाम कर लिया।

कैसी रही दिल्ली कैपिटल्स की बैटिंग

दिल्ली कैपिटल्स ने मैच में पहले बैटिंग की और कप्तान मेग लेनिंग ने 41 गेंद पर 43 रनों की बेहतरीन पारी खेली। इसके अलावा वाइस कैप्टन जेमिमा रोड्रिग्ज ने 18 गेंद पर 25 रन बनाए। राधा यादव ने 10 रनों की पारी खेली लेकिन इनके अलावा कोई खिलाड़ी बेहतर नहीं खेल सकी। मुंबई इंडियंस की तरफ से ईसी वोंग ने 4 ओवर में सिर्फ 10 रन दिए और 3 विकेट चटकाया। साइका ईशाक ने 3 ओवर में 13 रन देकर 3 खिलाड़ियों को ऑउट किया। इसके अलावा हेली मैथ्यूज ने 4 ओवर में केवल 19 रन खर्च किए और 3 विकेट हासिल किया। इस तरह से दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम 18 ओवर में 105 रनों पर ऑलआउट हो गई।

कैसे जीती मुंबई इंडियंस की टीम

मुंबई इंडियंस के सामने जीत के लिए 106 रन बनाने का टार्गेट था और यास्तिका भाटिया ने टीम को शानदार शुरूआत दी। भाटिया ने 32 गेंद पर 41 रनों की पारी खेली। वहीं पिछले मैच की शानदार खिलाड़ी हेली मैथ्यूज ने 31 गेंद पर 32 रन बनाए। नताली सिवर ने भी 19 गेंद पर नाबाद 23 रनों की पारी खेलकर मुंबई को आसानी से जीत दिला दी। दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाज तारा नारिस ने 1 ओवर में 4 रन देकर 1 विकेट लिया जबकि एलिस कैप्सी ने भी 1 विकेट हासिल किया। मुंबई की टीम ने सिर्फ 2 विकेट खोकर 15 ओवर में 109 रन बनाए और मुकाबला 8 विकेट से अपने नाम कर लिया।

यह भी पढ़ें

कौन है मुंबई इंडियंस की ब्यूटीफुल ऑल-राउंडर? नेशनल क्रश है क्रिकेटर, वनडे में दोहरा शतक इनके नाम

 

 

Read more Articles on
Share this article
click me!