महिला क्रिकेट में नए युग की शुरूआत, पहले मैच में मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स को 143 रनों से हराया

Published : Mar 04, 2023, 09:38 PM ISTUpdated : Mar 04, 2023, 11:22 PM IST
women ipl

सार

महिला आईपीएल 2023 का शानदार आगाज आज हो चुका है और भारत में महिला क्रिकेट के नए युग की शुरूआत हुई। गुजरात जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच का पहला मुकाबला खेला गया और मुंबई ने 143 रनों से बड़ी जीत दर्ज की है। 

Women IPL 2023. महिला प्रीमियर लीग 2023 का शानदार आगाज और उद्घाटन मैच गुजरात जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने पहले बैटिंग करते हुए 207 रन बनाए। वहीं गुजरात की टीम सिर्फ 64 रनों पर ऑलआउट हो गई। वुमेन प्रीमियर लीग का पहला मैच मुंबई इंडियंस ने 143 रनों से जीत लिया है। इसके साथ ही यह मैच इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है और जब भी महिला आईपीएल की चर्चा होगी तो पहले मैच की बातें जरूर की जाएंगी। 

मुंबई इंडियंस ने बनाए 207 रन

महिला प्रीमियर लीग के पहले ही मैच में मुंबई इंडियंस ने कमाल कर दिया है और पहले बल्लेबाजी करते हुए 207 रन बना डाले। मुंबई की तरफ से यास्तिका भाटिया सिर्फ 1 रन ही बना सकीं लेकिन ओपनर हैली मैथ्यूज ने 31 गेंद पर शानदार 47 रनों की पारी खेली। इसके अलावा नताली सिवर ने 18 गेंद पर 23 और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सिर्फ 30 गेंद पर 14 चौकों की मदद से 65 रन बनाए। अमेलिया कर ने भी 24 गेंद पर 45 रन ठोंक दिए। पूजा वस्त्राकर ने 8 गेंद पर 15 रन बनाए। इसी वोंग ने 1 गेंद खेली लेकिन उस पर भी छक्का जड़ दिया। इस तरह से मुंबई ने 5 विकेट खोकर 207 रन बनाए और गुजरात को 208 रनों का टार्गेट दिया।

143 रनों से मुंबई इंडियंस की हुई जीत

महिला आईपीएल के पहले मैच में मुंबई इंडियंस की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 207 रन बनाए और गुजरात जायंट्स को 143 रनों से हरा दिया है। गुजरात की तरफ से एस मेघना सिर्फ 2 रन बना सकीं। कप्तान बेथ मून 0 रन पर रिटायर्ड हर्ट हो गईं। हरलीन देओल भी खाता नहीं खोल पाईं। एश गार्डनर भी 0 रन पर पवैलियन लौट गईं। एनाबेल सदरलैंड ने 6 रन बनाए। डी हेमलता ने 29 रनों की पारी खेली, जॉर्जिया वेयरहैम ने 8 रन बनए। स्नेह राणा सिर्फ 1 रन बना सकीं। तनुजा कंवर 0 रन और मानसी जोशी ने 6 रन बनाए। मोनिका पटेल ने 10 रन बनाए और गुजरात जायंट्स की पूरी टीम 15.1 ओवर में 64 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। इस तरह से यह मैच मुंबई इंडियंस ने पहले मैच में 143 रनों से धमाकेदार जीत दर्ज की है।

री-शेड्यूल किया गया पहला मैच

महिला प्रीमियर लीग का शानदार आगाज और ओपनिंग सेरेमनी की वजह से पहला मुकाबला री-शेड्यूल किया गया और 7.30 बजे की जगह 8 बजे शुरू हुआ। दर्शकों के लिए स्टेडियम के दरवाजे शाम 4 बजे खोले गए और ओपनिंग सेरेमनी 6.25 बजे से शुरू हुई। बॉलीवुड की अदाकारा कियारा आडवाणी, कृति सेनन और रैपर ढिल्लन ने मैच से पहले समां बांध दिया। वहीं महशूर संगीतकार शंकर महादेवन ने महिला आईपीएल के थीम सांग को लांच किया। इस दौरान शंकर महादेवन के साथ कई फेमस गायक, डांसर और अदाकारों की टीम मौजूद रही।

मुंबई इंडियंस संभावित प्लेइंग इलेवन- हरमनप्रीत कौर, नैट सिवर ब्रंट, पूजा वस्त्राकर, यास्तिका भाटिया, मैथ्यूज, वोंग, हुमैरा, अमनजोत, इशाक, एमेलिया कर, कलिता।

गुजरात जायंट्स संभावित प्लेइंग इलेवन- बेथ मूनी, हरलीन देओल, सदरलैंड, मेघना, एश्ले गार्डनर, डी हेमलता, वारेहम, कंवर, मोनिका, स्नेह राणा, मानसी जोशी।

यह भी पढ़ें

महिला आईपीएल का शानदार आगाज, कियारा-कृति ने दिखाया जलवा, रैपर एपी ढिल्लन के गानों की जमकर झूमे दर्शक

 

 

PREV

Recommended Stories

Who Won Yesterday's IPL Match, 17th May 2026: RCB vs PBKS, DC vs RR कल का मैच कौन जीता? प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम कौन?
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 18 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानें पूरा शेड्यूल