कौन है हैले मैथ्यूज जिसने महिला आईपीएल में मचाई तबाही? भाला फेंकने वाली एथलीट कैसे बनी क्रिकेटर-6 PHOTOS

Who Is Hayley Matthews. महिला प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के खिलाफ मुंबई इंडियंस की प्लेयर हैले मैथ्यूज ने गदर मचा दिया। सिर्फ 38 गेंद पर नाबाद 77 रन बनाने वाली यह क्रिकेटर पहले जेवलिथ थ्रोअर रही है और कई मेडल्स भी जीत हैं।

 

Manoj Kumar | Published : Mar 7, 2023 4:33 AM IST

16
हैले मैथ्यूज ने कैसी पारी खेली

आरसीबी के खिलाफ मुंबई इंडियंस की खिलाड़ी हैले मैथ्यूज ने 60 मिनट बैटिंग की और 202 के स्ट्राइक रेट से 38 गेंद पर नाबाद 77 रन बनाए। इस पारी नें 13 चौके और शानदार छक्का मैथ्यूज के बल्ले से निकला। कोई गेंदबाज इस खिलाड़ी को ऑउट नहीं पाया।

26
किस्मत से मिला मैथ्यूज को मौका

जिस वक्त महिला प्रीमियर लीग की नीलामी चल रही थी तो पहली बोली में मैथ्यूज अनसोल्ड रहीं। लास्ट टाइम में मुंबई इंडियंस की टीम ने इस खिलाड़ी को 40 लाख रुपए में खरीद लिया। अब यही खिलाड़ी महिला प्रीमियर लीग की सबसे खतरनाक बैटर बन चुकी है।

36
मेंस क्रिकेट खेल चुकी हैं मैथ्यूज

हैले मैथ्यूज की कहानी कितनी दिलचस्प यह आपको तब पता चलेगा जब जानेंगे कि वह पुरूषों की टीम में भी खेल चुकी हैं। 18 वर्ष की मैथ्यूज ने तब वेस्टइंडीज में मेंस फर्स्ट डिवीजन क्रिकेट खेला। मैथ्यूज ने शो होप जैसे मेंस कैरिबियाई क्रिकेटरों के साथ भी मैच खेले हैं।

46
जेवेलिन थ्रोअर रही हैं मैथ्यूज

हैले मैथ्यूज इतनी फिट क्रिकेटर इसलिए हैं क्योंकि वे अंडर-17 और अंडर-18 लेवल पर जेवेलिन थ्रोअर रही हैं और कई मेडल्स भी जीते हैं। 2014 में मैथ्यूज ने भाला फेंक प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीता और अगले साल इसी टूर्नामेंट का गोल्ड मेडल भी जीत लिया। जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रांज भी जीत चुकी हैं।

56
वेस्टइंडीज की स्टार क्रिकेटर बनीं

एथलीट्स में बड़ा मुकाम हासिल करने के बाद मैथ्यूज ने क्रिकेट की तरफ रूख किया और शानदार करियर बनाया। इस वक्त वे मुंबई इंडियंस टीम की स्टार परफॉर्मर बन चुकी हैं। सिर्फ 40 लाख की यह खिलाड़ी करोड़ों फैंस का दिल जीत चुकी हैं।

66
सोशल मीडिया पर बढ़ने लगे फैंस

हैले मैथ्यूज की धमाकेदार बैटिंग और 3 विकेट चटकाने के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। इसके बाद से सोशल मीडिया पर इनके चाहने वालों की संख्या काफी बढ़ चुकी है। इंस्टाग्राम पर इनकी तस्वीरें लाइक की जा रही हैं।

यह भी पढ़ें

हेली मैथ्यूज-नटावी सिवर के तूफान में उड़ी आरसीबी, मुंबई इंडियंस ने दर्ज की धमाकेदार जीत
 

Read more Photos on
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos