महिला प्रीमियर लीग 2023 (Women Premier League 2023) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में मुंबई इंडियंस की टीम ने 34 गेंद पहले 9 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की है। 

MI vs RCB. महिला प्रीमियर लीग 2023 में मुंबई इंडियंस ने दूसरी धमाकेदार जीत दर्ज की है। रॉयल चैलेंजर्स के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम ने शानदार बैटिंग की और 34 गेंद पर पहले ही 9 विकेट से शानदार जीत दर्ज की है। मुंबई की दोनों ओपनर्स ने बेहतरीन हाफ सेंचुरी जड़ी और टीम को बड़ी जीत दिलाई। महिला प्रीमियर लीग में मुंबई की यह दूसरी जीत है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आरसीबी ने बनाए 155 रन

मुंबई इंडियंस बनाम आरसीबी के बीच पहले बैटिंग का मौका रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को मिला। आरसीबी की तरफ से रिचा घोष ने 26 गेंद पर 28 रन बनाए। वहीं श्रेयंका पाटिल ने 15 गेंद पर 23 रनों की पारी खेली। कप्तान स्मृति मंधाना ने 17 गेंद पर 23 रन बनाए। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने 18.4 ओवर में 10 विकेट खोकर 155 रन बनाए। मुंबई की तरफ से हेली मैथ्यूज ने 4 ओवर में 28 रन दिए और 3 विकेट हासिल किया। साइका इशाक ने 4 ओवर में 26 रन दिए और 2 विकेट लिया। एमेलिया कर ने 30 गेंद पर 2 विकेट हासिल किए।

Scroll to load tweet…

यह रही मैच की पूरी समरी

  • स्मृति मंधाना ने 17 गेंद पर 23 रन बनाए
  • हेली मैथ्यूज ने 28 रन देकर 3 विकेट लिया
  • हेली मैथ्यूज ने 38 गेंद पर नाबाद 77 रन बनाए
  • नटाली सिवर ने 29 गेंद पर नाबाद 55 रन बनाए
  • यास्तिका भाटिया ने 19 गेंद पर 23 रन बनाए

मुंबई इंडियंस की धमाकेदार जीत

मुंबई इंडियंस के सामने 156 रनों का टार्गेट रहा और टीम की तरफ से हेली मैथ्यूज ने सिर्फ 38 गेंद पर 77 रनों की नाबाद पारी खेली। हेली मैथ्यूज को प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया क्योंकि उन्होंने 3 विकेट लिए 77 रन भी बनाए। मुंबई इंडियंस की नटाली सिवर ने 29 गेंद पर 55 रनों की नाबाद पारी खेली। मुंबई का सिर्फ 1 विकेट ही गिरा और यास्तिका भाटिया 19 गेंद पर 23 रन बनाकर आउट हुईं। आरसीबी की तरफ से प्रीति बोस ने 34 रन देकर 1 विकेट हासिल किया। सोफी डिवाइन ने 1 ओवर में 11 रन खर्च किए। एलिस पेरी 1.2 ओवर में 18 रन दिए और कोई विकेट नहीं मिला।

यह भी पढ़ें

धारावी की झुग्गियों से निकलकर दुनिया पर छा जाने की तमन्ना, जानें महिला प्रीमियर लीग से किसके सपनों को लगे पंख?