यूपी वॉरियर्स
यूपी वॉरियर्स प्वाइंट्स टेबल में सबसे नीचे है, जिसमें उसे 6 मैच में 2 में जीत और 4 में हार मिली है। उसके पॉइंट्स केवल 4 हैं। अगर यूपी वॉरियर्स अपने दोनों मैच जीतती है, तो उसके 8 पॉइंट्स हो जाएंगे। लेकिन इसके लिए जरूरी है कि बाकी टीम के नतीजे भी यूपी के पक्ष में आए यानी कि यूपी वॉरियर्स के लिए प्लेऑफ में पहुंचने का रास्ता अब तक सबसे मुश्किल है। उसका मुकाबला आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स से है।